मनोरंजन

ट्रैफिक बना बहाना, सारा और अदित्य ने उठाया साउथ इंडियन खाने का लुत्फ

jantaserishta.com
25 Jun 2025 11:52 AM IST
ट्रैफिक बना बहाना, सारा और अदित्य ने उठाया साउथ इंडियन खाने का लुत्फ
x
मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे साउथ इंडियन खाने का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं।
दरअसल, यह एक बूमरैंग वीडियो है, जिसे सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि जब वह बेंगलुरु में थीं, तो वहां उन्होंने मजेदार डिनर का आनंद लिया। बूमरैंग वीडियो में वह और आदित्य रॉय कपूर एक रेस्टोरेंट में नजर आ रहे हैं। दोनों इडली, डोसा, सांभर और दही चाट खाते हुए दिख रहे हैं।
सारा ने अपने खास स्टाइल में इस पोस्ट पर कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा, ''डिनर ब्रेक जरूरी, जब ट्रैफिक में बढ़ जाए दूरी, और आदित्य रॉय कपूर स्वीटली करता है जी हजूरी।" इसके बाद सारा अली खान ने फैन मीट का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "थैंक यू फॉर ऑल द लव बेंगलुरु। हमारी कहानी यहीं से शुरू होती है और हमारे प्रमोशन भी।"
'मेट्रो...इन दिनों' में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह साल 2007 में आई फिल्म 'लाइफ इन ए...मेट्रो' का सीक्वल है। इसे भी अनुराग बसु ने ही निर्देशित किया था। इसमें धर्मेंद्र, नफीसा अली, शिल्पा शेट्टी, के. के. मेनन, शाइनी आहूजा, इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा, कंगना रनौत, शर्मन जोशी जैसे बड़े कलाकार मुख्य किरदार में थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सारा अली खान को आखिरी बार फिल्म 'स्काई फोर्स' में देखा गया था। इसका डायरेक्शन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया था। यह फ‍िल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान के बीच एयर-स्ट्राइक पर आधारित है। भारत ने पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर बमबारी की थी।
जियो स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी 'स्‍काई फोर्स' में अक्षय कुमार, वीर पहाड़‍िया और निमरत कौर भी हैं। इनके अलावा, शरद केलकर, मोहित चौहान, मनीष चौधरी, वरुण बडोला, वीरेंद्र सिंह, अनुपम जोरदार, जयवंत वाडकर और सोहम मजूमदार भी अहम किरदार में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story