मनोरंजन

इंडियन आइडल 13 की टॉप-10 कंटेस्टेंट लिस्ट, सिंगिंग टैलेंट दिखाकर जीता जजों और दर्शकों का दिल

Rounak Dey
13 Dec 2022 5:35 AM GMT
इंडियन आइडल 13 की टॉप-10 कंटेस्टेंट लिस्ट, सिंगिंग टैलेंट दिखाकर जीता जजों और दर्शकों का दिल
x
आइए जानते हैं कि सिंगिंग रियलिटी के टॉप-10 कंटेस्टेंट की लिस्ट में किसने जगह बनाई है। यहां पर देखें पूरी लिस्ट...
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 13' सितंबर महीने में शुरु हुआ था। इस शो को तीन महीने पूरे हो चुके हैं और टॉप-10 कंटेस्टेंट भी मिल गए हैं। 'इंडियन आइडल 13' में देश के कोने-कोने से आए तमाम सिंगर्स ने अपनी गायकी प्रतिभा को दिखाया। इसके बाद शो के जज के नंबर्स और दर्शकों के वोट्स के जरिए शो को टॉप-10 कंटेस्टेंट मिले हैं। आइए जानते हैं कि सिंगिंग रियलिटी के टॉप-10 कंटेस्टेंट की लिस्ट में किसने जगह बनाई है। यहां पर देखें पूरी लिस्ट...
ऋषि सिंह
ऋषि सिंह ऑडिशन राउंड से लोगों का दिल जीत रहे हैं। उन्होंने शुरुआत में ही गोल्डन माइक जीत लिया था। फिलहाल, ऋषि सिंह ने टॉप-10 कंटेस्टेंट लिस्ट में जगह बना ली है। ऋषि सिंह उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले हैं।
विनीत सिंह
विनीत सिंह ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी गाने गाए हैं। वह एक बार फिर अपने गायकी के टैलेंट को दिखाने के लिए आए थे। विनीत सिंह टॉप-10 कंटेस्टेंट में पहुंच गए हैं। विनीत सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैं।
काव्या लिमये
काव्या लिमये भी लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रही हैं। काव्या लिमये के माता-पिता भी सिंगर हैं। उन्होंने टॉप-10 कंटेस्टेंट लिस्ट में जगह बना ली है। काव्या लिमये गुजरात की रहने वाली हैं।
सेंजुती दास
सेंजुती दास कुछ टीवी सीरियल के लिए अपनी आवाज देती हैं। वह शो के दौरान भी अपने सिंगिंग टैलेंट को दिखा रही हैं और लोगों उन्हें पसंद कर रहे हैं। सेंजुती दास ने टॉप-10 कंटेस्टेंट लिस्ट में जगह बना ली है। वह कोलकाता से हैं।
शिवम सिंह
शिवम सिंह अपनी गायकी के साथ ही अपनी मस्ती भरे अंदाज से जज और लोगों का दिल जीत रह हैं। शिवम सिंह टॉप-10 कंटेस्टेंट में पहुंच गए हैं। शिवम सिंह गुजरात के रहने वाले हैं।
Next Story