मनोरंजन

नवरात्रि में लिया माता का आशीर्वाद,वैष्णो देवी दर्शन करने पहुंचे कपिल शर्मा

Bharti Sahu 2
16 April 2024 12:18 PM IST
नवरात्रि में लिया माता का आशीर्वाद,वैष्णो देवी दर्शन करने पहुंचे कपिल शर्मा
x

कपिल शर्मा नवरात्रि में वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे. कॉमेडियन ने इस मौके पर बनारसी लाल कुर्ता पहना था. साथ में उन्होंने काला चश्मा भी लगाया हुआ था.

कॉमेडियन कपिल शर्मा हमेशा लाइम-लाइट में रहते हैं. उनका नया शो द ग्रेट कपिल शर्मा शो अब नेटफ्लिक्स पर आने लगा है. इसके अब तक तीन एपिसोड आ चुके हैं. पहले एपिसोड में रणबीर कपूर अपनी मॉम नीतू सिंह के साथ आए थे. जल्द शो के तीसरे एपिसोड में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ शिरकत करेंगे. शो की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच कपिल शर्मा जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने गए हैं. नवरात्रि के इस पावन दिनों में कपिल शर्मा ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए. कपिल शर्मा ने मां के दरबार में माथा टेका और मां का आर्शीवाद भी लिया.

कपिल शर्मा पंजाब से आते हैं और मां दुर्गा के सच्चे भक्त हैं. वो अक्सर मंदिर में देवी का आशीर्वाद लेने यात्रा करते नजर आते हैं. कपिल शर्मा से पहले बॉलीवुड के कई स्टार भी वैष्णो देवी की यात्रा कर चुके हैं. साल 2023 में अपनी फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) के रिलीज से पहले शाहरुख खान भी मां वैष्णो देवी पहुंचे थे.

Next Story