मनोरंजन

Mission Impossible: टॉम क्रूज़ ने 'MI7' को सस्‍पेंस के साथ समाप्‍त करने से साफ कर दिया था इनकार

jantaserishta.com
15 July 2023 4:51 PM IST
Mission Impossible: टॉम क्रूज़ ने MI7 को सस्‍पेंस के साथ समाप्‍त करने से साफ कर दिया था इनकार
x
लॉस एंजेलिस: एक्शन और कई ट्विस्ट से भरपूर 'मिशन इम्पॉसिबल' फ्रेंचाइजी की सातवीं फिल्‍म 'डेड रेकनिंग पार्ट वन' काफी सफल रही है। हालांकि, निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने कहा कि 'एमआई 7' को लेकर टॉम क्रूज़ बेहद चिंतित थे। उन्‍होंने फिल्‍म का अंत सस्‍पेंस के साथ करने से पूरी तरह से इनकार कर दिया था। इसके कारण उनकी रातों की नींद उड़ गई थी, जिसके कारण इसमें लगातार बदलाव किए जाते रहे। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, टोटल फिल्म के साथ एक साक्षात्कार में फिल्म के ट्रेन सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा: "हमने फिल्म को वहीं खत्म किया जहां हम हमेशा से इसे खत्म करना चाहते थे।"
उन्‍होंने कहा, "हमने फिल्म का अंत कैसे किया यह हमारे लिए एक बड़ा, बड़ा रहस्य था। इसने पूरे प्रोडक्‍शन के दौरान टॉम की नींद उड़ा दी थी। वह हर समय आता था और कहता था, 'यह क्लिफहेंगर (सस्‍पेंस) नहीं हो सकता, इसे संतोषजनक होना चाहिए। दर्शकों को पूर्णता की भावना महसूस होनी चाहिए।' "
मैकक्वेरी ने आगे कहा, "टॉम उस दृश्य को देखता रहा, और उसे इस बात की चिंता थी कि यह एक संतोषजनक अंत होगा या नहीं, या कहीं यह ओपन एंड वाली फिल्‍म तो नहीं होगी। हमने लगातार इसे दोबारा देखा, और रिफाइन किया।"
मैकक्वेरी ने टोटल फिल्म को बताया, "यदि आप इसे किसी सस्‍पेंस के साथ छोड़ देते हैं, तो ऐसा महसूस होता है कि हम आपके वापस आने की उम्मीद कर रहे हैं।" अन्य हालिया हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स, जैसे कि 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के विपरीत, जिसने दर्शकों को बड़े पैमाने पर उलझन में डाल दिया, जो कई लोगों को असंतोषजनक लगा, 'डेड रेकनिंग पार्ट वन' का उद्देश्य अधिक निश्चित अंत प्रस्तुत करना था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story