मनोरंजन

Krishnam Raju के निधन से गम में डूबा टॉलीवुड, Prabhas के दुख में शामिल अनुष्का शेट्टी

Rounak Dey
11 Sep 2022 10:17 AM
Krishnam Raju के निधन से गम में डूबा टॉलीवुड, Prabhas के दुख में शामिल अनुष्का शेट्टी
x
अनुष्का शेट्टी की इस तस्वीर पर फैंस से मिल रहे ये कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।

Anushka Shetty mourns on Krishnam Raju death: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के परिवार पर आज दुखों का पहाड़ टूट गया है। सुपरस्टार प्रभास के चाचा और तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कृष्णम राजू का 83वें साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से तेलुगु सिनेमाई दुनिया में शोक की लहर उठ खड़ी हुई है। अदाकारा कृष्णम राजू के निधन पर तेलुगु सिनेमाई सितारों ने अपना दुख सोशल मीडिया पर बयां किया है। सुपरस्टार प्रभास के चाचा के निधन पर उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड अनुष्का शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर अपना दुख बयां किया है। बाहुबली स्टार ने प्रभास के चाचा संग अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले हमारे प्रिय कृष्णम राजू गारू... एक लीजेंड आत्मा हमारे सबसे बड़े दिल वाले... आप हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।'


इसके साथ ही अदाकारा अनुष्का शेट्टी ने प्रभास के चाचा कृष्णम राजू के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुष्का शेट्टी कृष्णम राजू को गले मिलते हुए दिख रही हैं। अनुष्का शेट्टी की ये तस्वीर आप यहां देख सकते हैं।

भावुक हो रहे हैं प्रभास-अनुष्का के फैंस
अनुष्का शेट्टी के साथ कृष्णम राजू की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अदाकारा की इस तस्वीर पर फैंस कमेंट कर कृष्णम राजू के निधन पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट कर लिखा, 'प्रभास अनुष्का हिम्मत बनाए रखे।' अनुष्का शेट्टी की इस तस्वीर पर फैंस से मिल रहे ये कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।


Next Story