भारत

आज का पंचांग, 7 जून 2022

Nilmani Pal
7 Jun 2022 12:40 AM GMT
आज का पंचांग, 7 जून 2022
x

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 17, शक संवत 1944, ज्येष्ठ शुक्ल, सप्तमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 25, जिल्काद 06, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 जून सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि प्रातः 07 बजकर 55 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 50 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।

वज्र योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 26 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ, वणिज करण प्रातः 07 बजकर 55 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 7 जून 2022 : सुबह 05 बजकर 22 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 7 जून 2022 : शाम 07 बजकर 17 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 7 जून 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 03 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 09 बजकर 03 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। रवि योग अगले दिन सुबह 03 बजकर 50 मिनट से 05 बजकर 23 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 7 जून 2022 :

राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 10 मिनट से 09 बजकर 05 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 19 मिनट से 12 बजे तक। भद्रा सुबह 07 बजकर 54 मिनट से शाम 08 बजकर 17 मिनट तक।

आज का उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल गाय को गुड़ खिलाएं।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Next Story