मनोरंजन
आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें रातोंरात स्टारडम मिला था
Kajal Dubey
14 Sep 2022 8:58 AM GMT

x
बॉलीवुड में हर शख्स नाम और पैसा कामना चाहता
बॉलीवुड में हर शख्स नाम और पैसा कामना चाहता है। कुछ लोग अपने इस सपने को पूरा करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं जो रातोंरात स्टार बन गईं और लोगों के दिल पर राज करने लगी। लोग इन एक्ट्रेसेस की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते थे। आइए उन एक्ट्रेसेस के बारे में जानते हैं जिनका करियर पीक पर था, लेकिन बाद में वो गुमनाम हो गईं।
फिल्म परदेस से महिमा चौधरी रातोंरात स्टार बन गईं। एक्ट्रेस का करियर बुलंदी पर था। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन कुछ समय बाद एक्ट्रेस की फिल्में सिनेमाघरों में ज्यादा चली नहीं और बाद में वो बड़े पर्दे से गायब हो गईं। एक्ट्रेस लंबे समय बाद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी से वापसी कर रही हैं।
सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया से भाग्यश्री ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। लेकिन इसके बाद एक्ट्रेस किसी फिल्म में नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस की जिद ने उनका करियर खत्म कर दिया। एक्ट्रेस इन दिनों डांस इंडिया डांस सुपर मॉम शो जज कर रही हैं।
न्यूज़ क्रेडिट :timesnowhindi
Next Story