मनोरंजन

आज सिद्धार्थ मल्होत्रा सेलिब्रेट कर रहे अपना 36वां बर्थडे, एक्टर का रह चुका है आलिया भट्ट के साथ अफेयर

Gulabi
16 Jan 2021 10:16 AM IST
आज सिद्धार्थ मल्होत्रा सेलिब्रेट कर रहे अपना 36वां बर्थडे, एक्टर का  रह चुका है आलिया भट्ट के साथ अफेयर
x
बॉलीवुड में अपनी फिटनेस से लेकर अपनी एक्टिंग तक के लिए मशहूर होने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा का आज जन्मदिन है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड में अपनी फिटनेस से लेकर अपनी एक्टिंग तक के लिए मशहूर होने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा का आज जन्मदिन है। आज सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा को लोग बहुत प्यार देते हैं और उन्होंने हमेशा ही अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। लडकियां उनपर फ़िदा हैं और जान छिड़कती हैं। वैसे सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। इस फिल्म में वह दमदार अंदाज में नजर आए थे और इसी फिल्म के बाद वह और आलिया एक दूजे को डेट करने लगे थे।


कहा जाता है सिद्धार्थ मल्होत्रा के शुरुआती करियर में उनके पास खाने और रहने के लिए भी पैसे नहीं थे। वहीं उस दौरान एक समय ऐसा भी आया था जब वह इन सब झंझटों को छोड़ वापस घर दिल्ली चले जाना चाहते थे। पर किस्मत को यह मंजूर नहीं था और अंत में उन्होंने मेहनत कर इंडस्ट्री में जगह बना ली। वैसे अपने करियर से कहीं ज्यादा सिद्धार्थ मल्होत्रा को उनके अफेयर के लिए जाना जाता है जो आलिया भट्ट के साथ रहा था। दोनों ने काफी समय तक एक दूजे को डेट किया लेकिन फिर दोनों अलग हो गए। अलग होने के बाद सिद्धार्थ ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में अपने ब्रेकअप का खुलासा किया था।

उस दौरान उन्होंने कहा था- 'हम इसके बाद कभी नहीं मिले। हमारा रिश्ता सामाजिक था। मुझे नहीं लगता कि ये कड़वा था। इसे खत्म हुए अब समय हो गया है। मैं उन्हें डेट करने से भी कई साल पहले से जानता था। उस वक्त काफी उतार-चढ़ाव थे।' वैसे इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम कियारा आडवाणी के साथ जुड़ा हुआ है हालाँकि इस पर उन्होंने अब तक कुछ ऑफिसियल नहीं किया है। जल्द ही आप सिद्धार्थ को फिल्म 'मिशन मजनू', 'शेरशाह' में देखने वाले हैं। फिलहाल सिद्धार्थ मल्होत्रा को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनांए।


Next Story