मनोरंजन

आज सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे राघव और परिणीति , जानें वेडिंग से जुड़े सभी अपडेट

SANTOSI TANDI
24 Sep 2023 6:57 AM GMT
आज सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे राघव और परिणीति , जानें वेडिंग से जुड़े सभी अपडेट
x
जानें वेडिंग से जुड़े सभी अपडेट
परिणीति चोपड़ा और आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आज की डेटिंग की खबरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई थी। ऐसे में अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों बेहद रोयल अंदाज में शादी की सभी रस्मों को निभाने वाले हैं। कपल के शादी से जुड़ी हर एक फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में कपल के क्लोज रिलेटिव भी नजर आ रहे हैं। भाग्यश्री अपने पति हिमालय दासानी के साथ उदयपुर पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया है।
परिणीति और राघव के संगीत की तस्वीरें
कल रात हुए संगीत के फंक्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इसमें परिणीति ने सिल्वर कलर की आउटफिट को पहना है। वहीं राघव ने ऑल ब्लैक लुक को चुना है।
इस तरह से किया मेहमानों का स्वागत
आज के दिन दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और इसी बीच हमारे पास गेस्ट के रूम्स में रखे गये वेलकम कार्ड्स और की-बैग की तस्वीरें आई नजर।
कपल को साथ में किया गया स्पॉट
वहीं शादी से पहले परिणीति और राघव को एक साथ एयरपोर्ट पर सपोर्ट किया गया है। दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।
शादी में नवराज हंश करेंगे परफॉर्म
जी हां, ऐसी खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी में परफॉर्म करने के लिए बॉलीवुड पंजाबी सिंगर नवराज हंस भी पहुंच चुके हैं। पंजाब में नवराज हंस को काफी पसंद किया जाता है।
परिणीति और राघव चड्ढा हल्दी वेडिंग डेकोर
सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की हल्दी रस्म से जुड़ी डेकोरेशन से जुड़ी फोटोज वायरल होने के मुताबिक परिणीती की हल्दी की रस्में शुरू हो चुकी है। हल्दी रस्म के लिए सफेद गुलाब, रजनीगंधा और अन्य फूल से वेन्यू को सजाया गया है।
प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति को दी बधाई
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर परिणिती को बधाई दी। इस पोस्ट में उन्होंने परिणीती की एक प्यारी फोटो डाली है, जिस पर प्रियंका ने लिखा कि ' मेरी प्यारी छोटी बहन ऐसे ही खुश रहना, जितनी पहले थी, अपने इस खास दिन के लिए।
परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी हुई शुरू
आज सुबह 10 बजे परिणीती की चूड़ा सेरेमनी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह सेरेमनी पूरी हो चुकी है। यह एक प्री-वेडिंग फंक्शन है। इस फंक्शन में मामा द्वारा दुल्हन को चूड़ा पहनाया जाता है। चूड़े को शादी के दिन तक गुलाबी कपड़े में कवर किया जाता है।
परिणीति के पिता पवन चोपड़ा और मां रीना चोपड़ा व उनके भाई उदयपुर पहुंच गए हैं। अब सामने आई वीडियो में देखा गया है कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और प्रियंका का भाई भी उदयपुर पहुंच गई हैं।
ढोल-नगाड़े के साथ होगा परिणीति-राघव का स्वागत
उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़े के साथ कपल का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही वहां एक बड़ा पोस्टर भी लगाया गया है। जिस पर लिखा है उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का स्वागत है। परिणीति चोपड़ा अब अपने परिवार वालों के साथ उदयपुर पहुंच गई हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपना यह खास पोस्टर देख लिया है। उन्हें अपने पोस्टर काफी ज्यादा पसंद आया हैं।
शादी का दिन हम सभी के लिए बेहद खास होता है। वहीं लम्बे समय से डेट कर रहे कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भी अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि इनकी शादी से जुड़े फंक्शन जैसे मेहंदी सेरेमनी की शुरुआत हो चुकी है। यह फंक्शन दिल्ली में हो रहा है।
परिणीति और राघव की डेटिंग की खबरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि काफी साडी जगहों पर एक-साथ स्पॉट किया जाने लगा था। वहीं यह दोनों अक्सर देश से बाहर भी साथ में देखे गये हैं।
परिणीति और राघव कि शादी की रस्में
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन 23 सितम्बर को शुरू हो जाएंगे। वहीं 12 बजे से लेकर 4 बजे तक लंच समय रहेगा। इसके बाद शाम के समय संगीत का फंक्शन रखा जाएगा। संगीत सेरेमनी का थीम 90 के दशक से इंस्पायर किया गया है। वहीं यह फंक्शन उदयपुर के द लीला पैलेस में मौजूद गुआवा गार्डन में रखा जाएगा। डिनर के बाद पारिनीति की चूड़ा सेरेमनी का समारोह शुरू होगा। चूड़ा सेरेमनी की रस्म महाराजा सूट में रखी जाएगी।
अगले दिन यानी 24 सितम्बर को राघव की सेहराबंदी की रस्म दोपहर में करीब 2 बजे द लक्स लेक पैलेस में रखी जाएगी। इसके बाद होटल लेक पैलेस से लेकर बारात होटल लीला पैलेस के लिए निकलेगी। इसके लिए बोट का इस्तेमाल किया जाएगा। वेन्यू में पहुंचने के बाद जयमाला, फेरे और विदाई की रस्मों का सिलसिला करीब शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगा।
परिणीति और राघव की रिसेप्शन
आखिर में ग्रैंड वेडिंग इवेंट के बाद होटल लीला पैलेस के कोर्टयार्ड में ही परिणीति और राघव की रिसेप्शन का ग्रैंड गाला होगा।
वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां को स्पॉट किया किया है। साथ ही प्रियंका के भाई को भी देखा गया है। इसी बीच खबरें यह भी आ रही हैं कि राघव चड्ढा के आउटफिट्स को डिजाइनर पवन सचदेवा द्वारा डिजाइन किया गया है।
कब है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी?
इन दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। दिल्ली में हो रहे आज मेहंदी के फंक्शन के बाद अब इनकी शादी का फंक्शन दो दिन तक चलने वाला है। शादी की तारीक 23 और 24 सितम्बर है। यह फंक्शन राजस्थान के उदयपुर में होगा।
कौन हैं राघव चड्ढा?
राघव चड्ढा राजनीति से तालुक रखते हैं और वह आम आदमी पार्टी के सबसे युवा नेता हैं। बता दें कि एक समय पहले इंटरव्यू के दौरान परिणीति चोपड़ा ने कहा था कि वह कभी भी राजनीति से सम्बंध रखने वाले से शादी बिल्कुल भी नहीं करना चाहेंगी। वहीं अब संजोग कह लें या किस्मत, परिणीति की शादी आखिर में एक नेता से ही हो रही है।
परिणीति और राघव को कई जगह पर एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। यह दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा चुका है। इसके अलावा दोनों को मुंबई में भी एक साथ आते-जाते देखा गया है। वहीं कुछ ही समय पहले परिणीति चोपड़ा को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टूडियो पर जाते भी देखा गया था, जिसके बाद से ही इनकी साथ होने की खबरें नजर आने लगी थी।
Next Story