मनोरंजन

कपड़ों पर कमेंट करने वालों के लिए Urfi Javed ने कहा- 'अपनी मां और बहन के...'

Rani Sahu
11 Sept 2022 8:13 PM IST
कपड़ों पर कमेंट करने वालों के लिए Urfi Javed ने कहा- अपनी मां और बहन के...
x
Urfi Javed Video : बिग बॉस ओटीटी फेम और एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंस सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों वह एक इवेंट में पहुंची थी और इस दौरान वह मीडियाकर्मियों से बात कर रही थीं। तभी किसी ने उनके कपड़ों पर कमेंट कर दिया। इस पर उर्फी जावेद काफी ज्यादा भड़क गई थीं। अब उर्फी जावेद का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह टूटे दिल के आकार में बनी ड्रेस को पहने हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उनसे मीडियाकर्मी उनके कपड़ों को लेकर किए गए कमेंट को लेकर सवाल करते हैं। इस पर उर्फी जावेद ने कहा है, 'मुझे मत बोलो, आप जहां रहते हो वह लड़कियों को बोलो। अपनी मां, बहन के कपड़े कंट्रोल करो। मैं आपकी मां, बहन और बीवी नहीं हूं। ये मैं सबसे कहना चाहती हूं ना कि उन्हें जो मेरे कपड़े को लेकर कमेंट कर रहा है। मैं किसी की मां और बहन नहीं हूं तो अपने घर पर जाकर मां और बहन को बोलो, मुझे नहीं।'

Next Story