मनोरंजन

मूड फ्रेश करने के लिए निरहुआ और आम्रपाली का ये रोमांस वीडियो देखें, बन जाएगा आपका भी दिन

Rounak Dey
9 Aug 2022 12:45 PM IST
मूड फ्रेश करने के लिए निरहुआ और आम्रपाली का ये रोमांस वीडियो देखें, बन जाएगा आपका भी दिन
x
इससे पता चलता है कि लोगों को गाना कितना ज्यादा पसंद आया है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों आम्रपाली दुबे ( Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ ( Nirahua )की जोड़ी काफी ज्यादा छाई हुई है। दोनों कलाकारों के गाने यूट्यूब पर गदर मचा रहे हैं। फिलहाल इन दोनों के गाने लोगों को खूब पसंद किए जा रहे हैं। एक बार फिर से दोनों का गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना 'चादर हिली कि ना जान' है और इसमें आम्रपाली दुबे के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। यहां देखें पूरा वीडियो…





फैंस को इनकी रील और रियल दोनों ही कैमिस्ट्री खूब पसंद आती है। ऐसे में अब इस जोड़ी की भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film)' ससुराल 2 ' का गाना खूब वायरल हो रहा है। जो अच्छा-खासा रिस्पांस भी दे रहा है। दोनों का गाना का वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। दोनों का यह गाना काफी पुराना है लेकिन आज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।


इस गाने को प्यारे लाल यादव ने आवाज दी है। इस गाने को लोगों ने लाइक के साथ शेयर किया है। वहीं देखा जा रहा है कि इस गाने में अब तक 19 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। लाइक भी फैंस ने जमकर करी है। इससे पता चलता है कि लोगों को गाना कितना ज्यादा पसंद आया है।


Next Story