मनोरंजन

Video : इलियाना डी'क्रूज़ जैसा कर्वी फिगर पाने के लिए फॉलो करना पड़ेगा उनका फिटनेस रूटीन

Rani Sahu
25 Jun 2021 11:50 PM IST
Video : इलियाना डीक्रूज़ जैसा कर्वी फिगर पाने के लिए फॉलो करना पड़ेगा उनका फिटनेस रूटीन
x
बॉलीवुड हसीना इलियाना डी क्रूज़, आज करोड़ों दिलों पर राज करती हैं. वो एक्टिंग के साथ-साथ अपने परफेक्ट और कर्वी फिगर के लिए भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं

बॉलीवुड हसीना इलियाना डी क्रूज़, आज करोड़ों दिलों पर राज करती हैं. वो एक्टिंग के साथ-साथ अपने परफेक्ट और कर्वी फिगर के लिए भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं. सिज़लिंग फिगर इलियाना की खूबसूरती में और इज़ाफा करते हैं. उनके जैसा फिगर पाना हर महिला की चाहत होती है मगर ये आसान नहीं है. इलियाना खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं. तभी तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक्ट्रेस का फिटनेस रूटीन.

इलियाना अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अक्सर फैंस के साथ फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं. इलियाना डी क्रूज़ फिटनेस के लिए बहुत ज्‍यादा जिम में वर्कआउट करने की बजाय नेचुरल मंत्र पर यकीन करती हैं. उन्हें पिलाटेस, रनिंग और स्विमिंग करना पसंद हैं. इलियाना अपनी बॉडी को शेप में रखने के लिए स्‍पोर्ट्स, योगा का सहारा लेती हैं.

इसके अलावा वो अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं. वो दिन भर में 6 छोटे-छोटे मील्स लेती हैं ताकि उनके शरीर को पूरा दिन काम करने की ताकत मिलती रहे. साथ ही वो घर का बनाया खाना पसंद करती हैं और खुद को हाइड्रेट रखने के लिए दिन भर में खूब सारा पानी और ताजा फलों का जूस लेती हैं.

Next Story