मनोरंजन

TMKOC के ‘सोढ़ी’ हुए लापता, पिता ने दर्ज कराई FIR

Mohammed Raziq
27 April 2024 12:56 PM IST
TMKOC के ‘सोढ़ी’ हुए लापता, पिता ने दर्ज कराई FIR
x
मुंबई : तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो घर-घर में लोकप्रिय है। यह शो करीब 16 साल से टीवी की दुनिया में धूम मचा रहा है। इसके हर किरदार ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। अब इसमें 'रोशन सिंह सोढ़ी' के रोल से मशहूर हुए एक्टर गुरुचरण सिंह को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जो फैंस को चिंता में डाल देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुचरण लापता हो गए हैं और उनके पिता ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गुरुचरण साल 2020 में ही TMKOC छोड़ दिल्ली चले गए थे। इसके बाद से उन्हें किसी दूसरे शो में भी नहीं देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से गुरुचरण दिल्ली एयरपोर्ट से लापता हैं। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए थे, लेकिन न तो मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे हैं। गुरुचरण के पिता ने उनकी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस शिकायत में लिखा है, “मेरा बेटा गुरुचरण जिसकी उम्र 50 साल है, 22 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ था।

वह फ्लाइट के जरिये एयरपोर्ट पहुंचा था, लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचा और न ही घर लौटा और उसका फोन भी नहीं लग रहा है। वह दिमागी तौर पर बिल्कुल फिट है। हम उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन वह अभी तक नहीं मिला है।” गुरुचरण ने 4 दिन पहले पिता को बर्थडे विश कर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी।
इस फोटो में गुरुचरण अपने पिता संग काफी खुश दिख रहे हैं। बता दें गुरुचरण ने पिता की तबीयत खराब होने के चलते ही ‘तारक मेहता’ से किनारा कर लिया था। शो की दूसरी कास्ट की तरह उनके ड्यू भी समय पर क्लियर नहीं किए गए। शो में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री वाली कंट्रोवर्सी के दौरान ही गुरुचरण के ड्यूज भी क्लियर हुए थे।
Next Story