मनोरंजन

TMC सांसद नुसरत जहां ने भी स्वतंत्रता सेनानी को दी श्रद्धांजलि, दोनों हाथ जोड़ नेताजी को किया नमन

Neha Dani
24 Jan 2022 2:52 AM GMT
TMC सांसद नुसरत जहां ने भी स्वतंत्रता सेनानी को दी श्रद्धांजलि, दोनों हाथ जोड़ नेताजी को किया नमन
x
कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

आज मशहूर महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती है। इस दिन को पराक्रम दिवस (वीरता का दिन) के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर सभी देशवासी नेताजी को सलाम कर रहे हैं। इसी बीच बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने भी स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दी है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर नुसरत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।





नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देते हुए दो फोटोज का एक कोलाज शेयर किया। जिसमें एक्ट्रेस नेताजी के स्टैच्यू को पुष्पमाला पहनाती नजर आ रही हैं और दोनों हाथ जोड़ नमन कर रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा-हमारे महान राष्ट्रीय नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि प्रार्थना. हैप्पी नेताजी जयंती।
नुसरत जहां की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


Next Story