मनोरंजन

पलटवार किया! वक्त फंसा सकता है, लेकिन मैं परेशान नहीं हूं, हालातों से जो हार मान जाए मैं वो इंसान नहीं हूं...सपना चौधरी का पोस्ट

jantaserishta.com
22 Sept 2022 3:30 PM IST
पलटवार किया! वक्त फंसा सकता है, लेकिन मैं परेशान नहीं हूं, हालातों से जो हार मान जाए मैं वो इंसान नहीं हूं...सपना चौधरी का पोस्ट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक लीगल केस की वजह से चर्चा में हैं. धोखाधड़ी मामले को लेकर सपना ने 19 सितंबर को लखनऊ के एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया था. हालांकि कुछ ही देर बाद वे रिहा हो गईं और उनके खिलाफ जारी वारंट को कोर्ट ने वापस ले लिया था. सरेंडर करने के 3 दिन बाद सपना का पहला रिएक्शन आया है.
सपना ने 3 दिन बाद इंस्टा पर नया पोस्ट डाला है. इस रील वीडियो में सपना चौधरी ने अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. जिस डायलॉग पर सपना ने वीडियो बनाया वो है- दुश्मनों को यही खल रहा है कि तूफानों में भी हमारा दीया क्यों जल रहा है. कैप्शन भी सपना चौधरी ने अपने टशन में जोरदार लिखा है. वे लिखती हैं- वक्त फंसा सकता है, लेकिन मैं परेशान नहीं हूं, हालातों से जो हार मान जाए मैं वो इंसान नहीं हूं……..🤟 सपना का ये कैप्शन उनकी शख्सियत को बयां करता है. सपना चौधरी ने अपने हेटर्स को साफ चेतावनी दे दी है कि वो झुकने या कमजोर पड़ने वालों में से नहीं हैं.
सपना चौधरी की इस पोस्ट पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. हर कोई सपना चौधरी के किलर एटिट्यूड और जज्बे को सलाम कर रहा है. सपना ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल देखा है. समय समय पर उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, पर वे घबराई नहीं. डटकर हर मुश्किल का सामना किया है. मुश्किल वक्त में सपना चौधरी की ढाल बने हैं उनके फैंस. फैंस ने हमेशा ही सपना का सपोर्ट किया है और उनकी हिम्मत बढ़ाई है.
2018 का एक केस है. जिसमें सपना चौधरी पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं. सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके चलते उन्हें कोर्ट में पेश होना था. 19 सितंबर को सपना ने सरेंडर किया. फिर उन्हें थोड़ी देर कस्टडी में लेने के बाद रिहा कर दिया गया. कोर्ट ने सपना को 30 सितंबर को पेश होने का आदेश दिया है.
2018 में लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का कार्यक्रम होना था. इसके लिए हजारों लोगों ने जमकर टिकटें बुक कराई थीं. मगर सपना कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं. जिसके बाद खूब हंगामा हुआ और बात कोर्ट तक जा पहुंची. लोग नाराज हुए. सपना के खिलाफ धोखाधड़ी का केस किया गया. FIR में शो के ऑर्गनाजर जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय का नाम भी शामिल था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story