मनोरंजन

इस एक्ट्रेस के बीच लुक को देख टाइगर श्रॉफ भी हुए फिदा, लिखा- 'हॉट'

Neha Dani
6 Aug 2021 5:51 AM GMT
इस एक्ट्रेस के बीच लुक को देख टाइगर श्रॉफ भी हुए फिदा, लिखा- हॉट
x
फिल्म में तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर अहम किरदार में हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बिकिनी तस्वीरें आए दिन वायरल होते रहती हैं। फोटोशूट हो या वैकेशन के दौरान की यादें, एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर चर्चा में रहती हैं। अब दिशा पाटनी ने अपना ग्लैमरस लुक दिखाया है। गुलाबी रंग की बिकिनी में दिशा रेत पर धूप का आनंद लेती दिख रही हैं।

तस्वीर पर कमेंट्स


तस्वीर में दिशा ने अपना चेहरा नहीं दिखाया है। उन्होंने मैचिंग हैट लगाई हुई है और बालों को खुला रखा है। वह किसी जलपरी से कम नहीं दिख रही हैं। दिशा के कमेंट बॉक्स में सितारों से लेकर फैंस तक ने जमकर कमेंट किए।
टाइगर का कमेंट




दिशा की इस तस्वीर पर उनकी बहन खुशबू पाटनी ने लिखा- 'मुझे यह हैट याद है। कितना पिंक है। कमाल की बॉडी।' जिसके कमेंट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह हैं टाइगर श्रॉफ। उन्होंने लिखा- 'हॉट।' साथ ही फायर और हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट किया है।
रिलेशनशिप की चर्चा
बता दें कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ लंबे समय से रिलेशनशिप में बने हुए हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक इस पर कुछ नहीं कहा है। छुट्टियां साथ बिताना हो या कोई इवेंट हो, दोनों को हमेशा साथ देखा गया है।
वर्कफ्रंट पर क्या कर रही
दिशा पाटनी पिछली बार प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड' भाई में नजर आई थीं। इसमें सलमान खान की मुख्य भूमिका थी। दिशा की आने वाली फिल्मों की बात करें तो एकता कपूर की Ktina है। इसके अलावा उनके पास मोहित सूरी की 'एक विलेन 2' है। फिल्म में तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर अहम किरदार में हैं।


Next Story