मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया श्रद्धा कपूर के साथ ये जबरदस्त VIDEO...डांस देखें कहेंगे WOW...

Shubhra Nandy
2 Nov 2020 1:30 PM IST
टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया श्रद्धा कपूर के साथ ये  जबरदस्त VIDEO...डांस देखें कहेंगे WOW...
x
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्मों से खास बनाई है। टाइगर और एक्ट्रेस की फिल्म 'बागी-3' ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्मों से खास बनाई है। टाइगर और एक्ट्रेस की फिल्म 'बागी-3' ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अहमद खान की इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की खास बॉन्डिंग नज़र आ रही थी। अब एक्टर ने फिल्म के गाने 'दस-बहाने' का एक रिहर्सल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर डांस करती नज़र आ रही हैं।

वीडियो में पहले टाइगर श्रॉफ डांस की प्रेक्टिस कर रहे हैं और श्रद्धा कपूर भी रिहर्सल कर रही हूं। टाइगर ने इस गाने के वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस और अपने बीच की बॉन्डिंग के बारे में बताया है। उन्होंने वीडियो के साथ ही लिखा है- 'श्रद्धा कपूर और मेरे दस बहाने 2.0 गाना का रिहर्सल फुटेज यहां है।' इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म सेलेब्स भी इसे पसंद कर रहे हैं।

वीडियो पर टाइगर श्रॉफ की खास दोस्त दिशा पाटनी ने भी कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो पर दो फायर इमोजी शेयर की है। वहीं, सिकंदर खेर ने भी इस वीडियो पर आई लव यू लिखा है। इसके साथ ही श्रद्धा कपूर ने भी यह वीडियो शेयर किया है और टाइगर श्रॉफ के वीडियो को ही शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि आपके साथ डांस करना धमाकेदार रहता है।

इस पर फिर टाइगर श्रॉफ ने श्रद्धा की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो पर कमेंट किया है। एक्टर ने लिखा है- 'आपके साथ मेरे सबसे पसंदीदा वीडियो। आप जबरदस्त हैं।' बता दें कि इससे पहले श्रद्धा और टाइगर ने बागी सीरीज की पहली फिल्म बागी में भी काम किया था।

Next Story