मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया एक्शन video, दिशा पाटनी ने की ये कमेंट

Tara Tandi
14 July 2021 12:58 PM GMT
टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया एक्शन video, दिशा पाटनी ने की ये कमेंट
x
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने जबरदस्त एक्शन और फिटनेस के चलते सुर्खियों में रहते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने जबरदस्त एक्शन और फिटनेस के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के दौरान की फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। साथ ही वो फैंस के साथ अपनी आगामी फिल्मों से जुडे अपडेट भी शेयर करते रहते हैं।

अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो थ्रोबैक वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। पहली वीडियो में वो अपने भागते हुए एक्शन कर रहे हैं। दूसरी वीडियो में शानदार एक्शन के साथ फाइट करते दिख रहे हैं। अभिनेता ने अपनी फिल्म बागी के एक्शन को याद करते हुए कैप्शन, 'ए या बी? फिसलन भरी सड़कें और स्लिप डिस्क, कोई आश्चर्य नहीं कि मैं बुरे लोगों को बागी 1 से दूर नहीं कर सका।'


टाइगर की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथी बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अभिनेता की मां आयशा श्रॉफ ने कमेंट कर लिखा, मेहनत साथ ही फायर और हार्ट के इमोजी शेयर किए हैं। वही उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने कमेंट कर लिखा, 'उन्मादी।' साथ ही खुशबू पाटनी, निकिता धीर, आर्चिस पाटिल, सिंगर हिमेश रेशमिया, सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है।




वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्टर जल्द फिल्म 'गणपत' में नजर आने वाले हैं। 'गणपत' फिल्म में उनके साथ कृति सेनन अहम किरदार निभा रही है। इस फिल्म का निर्माण वशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट और गुड कपंनी साथ मिल कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।
इसके अलावा वो 'हीरोपंती 2' में भी नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। फिल्म 'हीरोंपती 2' का निर्माण साजिद नाडियावाल की कर रहे हैं और इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। इस फिल्म को इस साल के अंत में रिलीज किया जा सकता है।


Next Story