मनोरंजन

Tiger Shroff ने शर्टलेस होकर माइनस 1 डिग्री टेम्प्रेचर ने लगाई दौड़, दिशा पाटनी ने किया रिएक्ट

Neha Dani
15 Dec 2021 3:37 AM GMT
Tiger Shroff ने शर्टलेस होकर माइनस 1 डिग्री टेम्प्रेचर ने लगाई दौड़, दिशा पाटनी ने किया रिएक्ट
x
फिल्म अगले साल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जिसके लिए टाइगर बहुत मेहनत कर रहें हैं।

बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गणपथ' (Ganpath) को लेकर यूके में शूटिंग कर रहें हैं। हालांकि, इस दौरान भी वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ इंटरैक्ट करना नहीं भूलते। इसी बीच टाइगर ने अपना एक नया वीडियो (Tiger Shroff Video) शेयर कर सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि इस वीडियों में वह कुछ ऐसा करते दिखाई दे रहें हैं, जिसके बारें में कोई सोच भी नहीं सकता।




दरअसल टाइगर श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो शर्टलेस होकर येलो कलर का बॉक्सर पहने कड़ाके की ठंड में सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें गॉगल्स लगाए देखा जा सकता है, इसी के साथ वह अपने 8 पैक एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए काफी डैशिंग दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे दिन की शुरुआत करने के लिए कुछ प्रकृति क्रायोथेरेपी।'
टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। एक्टर की फिटनेस और डैशिंग लुक को देख उनकी फिमेल फैंस कमेंट सेक्शन में उनपर प्यार भरे कमेंट कर रही हैं। साथ ही लोग उनकी मस्कुलर बॉडी की भी तारीफ कर रहे हैं।
टाइगर के रनिंग वीडियो पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस एली अबराम ने लिखा,'ओके! नेक्स्ट लेवल।' तो वहीं रकुल प्रीत सिंह ने लिखा,'वाह! इतनी ठंड में कैसे?' इसी बीच, टाइगर की रुमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने कमेंट में 'लोल' (LOL) लिखा है। साथ ही फैंस एक्टर की बॉडी की तारीफ करते हुए हार्ट और फायर वाले इमोजी ड्रॉप करते देखे गए हैं। अगर एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'गणपथ' की बात करें तो, इस फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल कर रहे हैं, साथ ही वाशु भगनानी, विकास बहल, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म अगले साल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जिसके लिए टाइगर बहुत मेहनत कर रहें हैं।
Next Story