मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म 'गणपत' के शूटिंग के लिए यूके गए, शेयर किया शर्टलेस वीडियो

Neha Dani
20 Nov 2021 8:29 AM GMT
टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म गणपत के शूटिंग के लिए यूके गए, शेयर किया शर्टलेस वीडियो
x
शो का प्रसारण आज रात 8 बजे सोनी टीवी पर किया जाएगा।

90 के दशक की बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर हाल ही में टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' में नजर आए। करिश्मा और सुनील ने इस मंच पर आकर अपने दशक की याद लोगों को दिला दी। वहीं इस दौरान सुनील शेट्टी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें भी शेयर कीं। इस दौरान सुनील शेट्टी अपने पिता वीरपा शेट्टी को याद कर इमोशनल होते हुए भी नजर आए।




शो के दौरान सुनील शेट्टी अपने पिता के संघर्ष को याद करते हैं। बीती बातें याद कर सुनील शेट्टी इमोशनल भी होते नजर आते हैं। सुनील शेट्टी बताते हैं कि, 'जब भी कोई मुझसे पूछता है, मेरा हीरो कौन है? मैं हमेशा कहता हूं कि यह मेरे पिता हैं। मुझे अपने पिता पर वास्तव में गर्व है कि वह किस तरह के आदमी थे और उन्होंने जिस अविश्वसनीय जीवन का नेतृत्व किया। वह जब महज 9 साल के थे तब मुंबई आ गए और उन्होंने सफाईकर्मी का काम किया।'
सुनील शेट्टी ने ये भी बताया कि उन्हें अपने पिता के काम पर कभी शर्म नहीं आई। सुनील बताते हैं कि, 'उन्होंने जीवन यापन के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए उन्हें कभी शर्म नहीं आई। दिलचस्प बात यह है कि जिन बिल्डिंगों में उन्होंने एक क्लीनर के रूप में काम किया। उन्होंने वहां मैनेजर बनने के लिए अपने तरीके से काम किया और अंतत: उन बिल्डिंगों को खरीदा और मालिक बन गए। उन्होंने मुझे हमेशा सिखाया कि तुम जो करते हो उस पर गर्व करो और पूरे दिल से करो।'
बता दें कि 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' में बतौर जज डांस कोरियोग्राफर गीता कपूर, टेरेंग लुईस और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा नजर आ रहे हैं। इस एपिसोड के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर के गानों पर ही परफॉर्म किया। शो का प्रसारण आज रात 8 बजे सोनी टीवी पर किया जाएगा।

Next Story