मनोरंजन

वेलेंटाइन डे से पहले टाइगर श्रॉफ ने किया अपने अनोखे प्यार का इजहार

jantaserishta.com
9 Feb 2025 5:01 PM IST
वेलेंटाइन डे से पहले टाइगर श्रॉफ ने किया अपने अनोखे प्यार का इजहार
x
मुंबई: वेलेंटाइन डे वीक चल रहा है। 14 फरवरी वेलेंटाइन डे से पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह अपने अनोखे प्यार का इजहार करते नजर आए। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'हीरोपंती' फेम अभिनेता ने अपने एक्शन ट्रेनर नदीम अख्तर के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सिर्फ इसलिए मैं तुमसे प्यार करता हूं, भाई नदीम।"
मजेदार क्लिप में टाइगर अपने ट्रेनर के साथ स्टंट करते नजर आए। टाइगर इस मूव को करते हुए कैमरे में कैद हुए। वीडियो में अभिनेता जींस के साथ स्लीवलेस हुडी पहने और बाइसेप्स दिखाते नजर आए। वीडियो के साथ टाइगर ने सलमान खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'बॉडीगार्ड' के गाने 'आई लव यू' को जोड़ा। रोमांटिक गाने को ऐश किंग और क्लिंटन सेरेजो ने अपनी आवाज दी है।
टाइगर ने इससे पहले सड़क पर स्केटिंग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह अपने स्किल का प्रदर्शन करते दिखाई दिए थे। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "काम पर एक कठिन दिन के बाद घर लौटते हुए, ट्रैफिक से बचने का समय आ गया है।" टाइगर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता एक्शन से भरपूर बागी की फ्रैंचाइजी 'बागी4' में जल्द नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू समेत कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे।
ए. हर्षा के निर्देशन में बनी 'बागी 4' इस साल 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म के साथ पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story