मनोरंजन
टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी मुश्किल में फंसे, आखिर क्या वजह है?
Shubhra Nandy
2 Jun 2021 11:11 AM IST

x
बॉलीवुड की जोड़ियों में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) का नाम टॉप पर आता है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड की जोड़ियों में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) का नाम टॉप पर आता है. ये कपल हमेशा सुर्खियों में रहता है. दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं, चाहे मुंबई की गलियों में या फिर वेकेशन पर जाते समय. जिम भी दोनों साथ ही जाते हैं. एक बार फिर दोनों साथ में जिम से लौट रहे थे कि तभी मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने दोनों की गाड़ी को रोका. इस बातो को लेकर दोनों चर्चा में बने हुए हैं.
टाइगर-दिशा को पुलिस ने रोका
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की शाम दिशा पाटनी (Disha Patani) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) जिम से लौट रहे थे. जिम से निकलकर मुंबई के बांद्रा स्थित बैंडस्टेंड का दोनों चक्कर लगा रहे थे. ऐसे में अचानक पुलिस ने दोनों की गाड़ी को रोका. इस दौरान कार में आगे की सीट पर दिशा पाटनी बैठी नजर आ रही थीं. वहीं टाइगर श्रॉफ भी पीछे की सीट पर बैठ थे. इस दौरान पुलिस ने दोनों के आधार कार्ड देखे. साथ ही पुलिस और कई जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं. इसके बाद दोनों को जाने दिया गया.
इस वजह से हुई कार्रवाई
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से लगे कर्फ्यू की वजह से ये कार्रवाई की गई थी. दोनों कर्फ्यू के बीच घूम रहे थे. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) इन दिनों काफी सख्त है और कड़ाई से नियमों का पालन करा रही है. इसलिए ये कार्रवाई की गई, लेकिन पुलिस ने जल्द ही दोनों को जाने दिया. इसी बीच दोनों की तस्वीरें मीडिया में आ गईं.
इन फिल्मों में नजर आएंगे टाइगर-दिशा
बात दें कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) दोनों ही बॉलीवुड फेवरेट कपल में से एक हैं. दोनों साथ में फिल्म 'बाघी 2' और 'बाघी 3' में नजर आए थे. इसके अलावा दोनों म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम कर चुके हैं. बीते दिनों ही दिशा की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' रिलीज हुई. इस फिल्म में वो सलमान खान के साथ नजर आईं. टाइगर भी जल्द ही हीरोपंती 2 में नजर आने वाले हैं. वहीं दिशा जल्द ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाली हैं.
Next Story





