मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ ने 'बागी 4' की शूटिंग पूरी की, दिखाई दमदार सिक्स-पैक एब्स की झलक

jantaserishta.com
9 July 2025 5:44 PM IST
टाइगर श्रॉफ ने बागी 4 की शूटिंग पूरी की, दिखाई दमदार सिक्स-पैक एब्स की झलक
x
मुंबई: बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ ने बुधवार को अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'बागी 4' की शूटिंग खत्म करने की घोषणा की। इसके साथ ही टाइगर सोशल मीडिया पर क्लैप बोर्ड के साथ अपने सुपर टॉन्ड सिक्स-पैक एब्स दिखाते नजर आए।
'वॉर' अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में वह क्लैप बोर्ड पकड़े हुए हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह अपने दमदार सिक्स पैक एब्स दिखा रहे हैं। यह झलक दिखाती है कि अपनी फिट और मस्कुलर बॉडी के लिए मशहूर टाइगर श्रॉफ ने फिल्म के लिए जबरदस्त मेहनत की है। टाइगर ने बताया भी है कि उन्होंने शायद ही किसी और फिल्म के लिए इतना पसीना बहाया होगा।
श्रॉफ ने तस्वीरे शेयर कर कैप्शन में लिखा, "और आखिरकार यह (शूटिंग) खत्म हो गई, आप सभी के प्यार और इस सीक्वल को इतनी दूर तक पहुंचाने के लिए शुक्रिया। मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी किसी फिल्म के लिए इतना पसीना बहाया होगा। आपके लिए जल्द ही आ रहा है।"
साजिद नाडियावाला की एक्शन से भरपूर फिल्म 'बागी-4' में सोनम बाजवा भी लीड रोल में नजर आएंगी। पिछले साल नवंबर में टाइगर ने 'बागी-4' की घोषणा की थी, जिसका निर्देशन ए. हर्ष किया है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "एक काली आत्मा, एक खूनी मिशन। इस बार वह पहले जैसा नहीं है।'' साजिद नाडियाडवाला की 'बागी-4।'
'बागी' फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2016 में हुई थी और इसका निर्देशन सब्बीर खान ने किया था। 'बागी' 2004 की तेलुगु फिल्म 'वर्षम' का रीमेक थी। इसका क्लाइमेक्स 2011 की इंडोनेशियाई फिल्म 'द रेड: रिडेम्पशन' से प्रेरित है। इस फिल्म में टाइगर, श्रद्धा कपूर और सुधीर बाबू थे।
इसके बाद अहमद खान द्वारा निर्देशित 'बागी 2' 2018 में रिलीज हुई थी। यह तेलुगु फिल्म 'क्षणम' की रीमेक थी। इसमें टाइगर के साथ दिशा पटानी, मनोज बाजपेयी, दर्शन कुमार, प्रतीक बब्बर, रणदीप हुड्डा, दीपक डोबरियाल और अराव्या शर्मा थे। फिल्म की तीसरे पार्ट को अहमद खान ने निर्देशित किया था। यह तमिल फिल्म 'वेट्टई' से प्रेरित थी, जिसमें टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story