मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू का गाना ‘बाली सोणी’ हुआ रिलीज, डांस करने को हो जाएंगे मजबूर

jantaserishta.com
22 Aug 2025 4:37 PM IST
टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू का गाना ‘बाली सोणी’ हुआ रिलीज, डांस करने को हो जाएंगे मजबूर
x
मुंबई: बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग मूवी 'बागी-4' का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। इसमें टाइगर श्रॉफ का खूंखार अवतार देखने को मिला था।
अब ‘बॉगी-4’ का दूसरा गाना ‘बाली सोणी’ रिलीज हो चुका है। इस गाने में टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों ने इसमें बहुत ही शानदार डांस भी किया। ‘बाली सोणी’ गाने को बादशाह, मणि मोदगुल और निकिता गांधी ने गाया है। इसके बोल बादशाह और मणि मोदगुल ने लिखे हैं। गाने का संगीत भी इन्होंने ही दिया है। इसे टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
‘बागी-4’ के पहले गाने 'गुजारा' के बाद इस गाने को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग कमेंट बॉक्स में हरनाज और टाइगर श्रॉफ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ये एक पार्टी सॉन्ग है जो आने वाले समय में डीजे और पार्टियों में सुनाई देगा। इस गाने को फेमस कोरियोग्राफर फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है।
कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसमें टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त का भी खूंखार अवतार देखने को मिला था। इसमें काफी खून-खराबा देखने को मिल रहा था। फिल्म में टाइगर अपने प्यार की खातिर पूरी दुनिया से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में हरनाज संधू टाइगर श्रॉफ यानी रॉनी की प्रेमिका के रोल में दिखाई देंगी।
साजिद नाडियाडवाला ने कहानी और पटकथा लिखी है। ए. हर्ष इसके निर्देशक हैं। 'बागी 4' जबरदस्त एक्शन, धमाकेदार ड्रामा और अराजकता से भरी फिल्म होगी। 'बागी 4' आगामी 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त विलेन के रोल में दिखाई देंगे। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में पहली बार संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ को बड़े पर्दे पर साथ देखा जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story