मनोरंजन

इस वजह से टूटा टाइगर-दिशा का रिश्ता, आई दरार

Rounak Dey
29 July 2022 3:55 PM IST
इस वजह से टूटा टाइगर-दिशा का रिश्ता, आई दरार
x
अब शादी कर लेनी चाहिए. लेकिन टाइगर के जवाब ने उनका दिल तोड़ दिया.

Tiger Shroff and Disha Patani Breakup: बॉलीवुड कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में वायरल हो रही हैं. खबरों की मानें तो 'हेरोपंति' एक्टर ने दिशा से शादी करने से इनकार कर दिया है जिसके चलते इनके रिश्तों में दरार आ गई है. बताया जा रहा है कि दिशा ने टाइगर से शादी को लेकर चर्चा की और जल्द विवाह के बंधन में बंधने की सलाह दी. लेकिन टाइगर ने ये कहकर इनकार कर दिया कि वें अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं.


ई-टाइम्स पर छपी रिपोर्ट की मानें तो टाइगर और दिशा काफी समय से साथ रह रहे थे. टाइगर अपने पेरेंट्स से भी अलग रहने लगे थे. बीते लंबे समय से फैंस इनकी शादी को लेकर अटकलें लगा आरहे थे और इस दौरान दिशा ने भी महसूस किया कि उन्हें और टाइगर को अब शादी कर लेनी चाहिए. लेकिन टाइगर के जवाब ने उनका दिल तोड़ दिया.



Next Story