मनोरंजन

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का थ्रोबैक डांस वीडियो वायरल

Tara Tandi
2 Sept 2021 2:04 PM IST
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का थ्रोबैक डांस वीडियो वायरल
x
रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उनके चाहने वालों का दिल टूट चुका है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उनके चाहने वालों का दिल टूट चुका है। सिद्धार्थ की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। एक्टर के निधन से बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए बड़ा सदमा लगा है। किसी को भी उनके मौत की खबरों पर यकीन नहीं हो रहा है। हालांकि उनके निधन की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शहनाज गिल के साथ डांस करते हुए दिखे जा सकते हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज शुक्ला थ्रोबैक डांस वीडियो वायरल

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला बीते वीकेंड में शहनाज गिल के साथ करण जौहर के होस्ट शो बिग बॉस ओटीटी में शिरकत किया था। इस दौरान उन्होंने घर के लोगों के संग खूब मस्ती किया था। इस वीडियो में सिद्धार्थ शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का एक डायलॉग बोलते दिख रहे हैं। सिद्धार्थ, शहनाज से कहते हैं, 'कुछ-कुछ होता है शहनाज तुम नहीं समझोगी'। इस पर पलटकर शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं, 'तो होने दे' इसके बाद दोनों को हंसी आ जाती है।

'साड्डा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी' किया एक्ट

इस दौरान सिद्धार्थ ने शहनाज के बहुत ही मस्ती करते हुए दिखे थे। वीडियो में सिद्धार्थ 'साड्डा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी' डांस करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही साथ करण जौहर भी दोनों का साथ देते हुए दिख रहे हैं । आपको बता दें कि शहनाज़ और सिद्दार्थ बिग बॉस 13 की चर्चित जोड़ी हैं। दोनों की दोस्ती ने इस घर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। सिड बिग बॉस 13 के विनर रहे थे।

40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां, दो बहनों को छोड़ गए हैं। कूपर अस्पताल के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को गुरुवार सुबह जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

Next Story