मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के बंगले से एयरपोर्ट तक निशाना बनाने की धमकी, पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटीं

jantaserishta.com
12 Nov 2026 4:08 PM IST
अमिताभ बच्चन के बंगले से एयरपोर्ट तक निशाना बनाने की धमकी, पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटीं
x
मचा हड़कंप.
मुंबई: मुंबई को एक बार फिर बम धमाकों से दहलाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. धमकी भरे ईमेल में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले, मुंबई की मेयर के कार्यालय, शहर के कई बैंकों और अदालतों को निशाना बनाने की बात कही गई है. इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और महालक्ष्मी रेसकोर्स का भी जिक्र किया गया है. धमकी के बाद BMC मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं. सुरक्षाकर्मियों ने मेयर कार्यालय और बीएमसी मुख्यालय के कोने-कोने की गहन तलाशी ली. इसके साथ ही ईमेल में बताए गए अन्य सभी स्थानों की सुरक्षा भी तत्काल बढ़ा दी गई और वहां सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.
घंटों चले इस सघन तलाशी अभियान के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी चिह्नित स्थानों पर जांच पूरी कर ली गई है और कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है.
ईमेल में खालिस्तान समर्थक संदर्भ और भड़काऊ मैसेज भी लिखे गए हैं. इसकी गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. ईमेल किस जगह से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसकी भी जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया यह ईमेल किसी शरारती तत्व द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से भेजा गया प्रतीत होता है. फिलहाल, मुंबई पुलिस और साइबर सेल की टीमों ने मामला दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story