मनोरंजन

'थॉर' फेम क्रिस हेम्सवर्थ ले रहे हैं इंडस्ट्री से ब्रेक, फैंस के लिए बुरी खबर

Rounak Dey
20 Nov 2022 4:22 AM GMT
थॉर फेम क्रिस हेम्सवर्थ ले रहे हैं इंडस्ट्री से ब्रेक, फैंस के लिए बुरी खबर
x
एक पापा से आई है। बताया जा रहा है कि ये ऐसा कॉम्बिनेशन है जो अल्जाइमर के खतरे को बढ़ाती है।
हॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ (Chris Hemsworth) ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों को दिलों में खास जगह बनाई है। फिलहाल, उनके चाहने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल, क्रिस हेम्सवर्थ फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेने जा रहे हैं। उन्होंने ऐसा फैसला इसलिए किया है क्योंकि एक गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। क्रिस हेम्सवर्थ ने अपनी बीमारी पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि डॉक्टर्स से बात करने पर पता चला है कि उनके अंदर अल्जाइमर बीमारी के लक्षण हैं। इसलिए क्रिस हेम्सवर्थ अपनी सेहत पर ध्यान देने के लिए काम से ब्रेक लेना चाहते हैं। उन्होंने बताया है कि पहले से ही अल्जाइमर के लक्षण है जो जेनेटिकली है।
क्रिस हेम्सवर्थ परिवार के साथ बिताना चाहते हैं समय
क्रिस हेम्सवर्थ ने एक बातचीत के दौरान बताया है कि वह अपनी चीजों को तोड़-मरोड़कर नहीं दिखाना चाहते और ना ही इसे ओवर ड्रामाटाइज करना चाहते। वह अपने काम से को पूरी तरह नहीं छोड़ रहे हैं, सिर्फ ब्रेक ले रहे हैं। उनके मन में कुछ ऐसा ट्रिगर हुआ कि वह कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं। वह उन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगे हैं जिसका उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट लिया है। अब वह अपना टूर खत्म करने के बाद अपने घर पर शांति से कुछ समय बिताएंगे। वह अपना कुछ समय फैमिली के साथ बिताना चाहते हैं। मेडिकल टर्म के हिसाब से क्रिस हेम्सवर्थ में दोनों पैरंट्स से APOE4 जीन की दो कॉपी हैं, जो एक मां से और एक पापा से आई है। बताया जा रहा है कि ये ऐसा कॉम्बिनेशन है जो अल्जाइमर के खतरे को बढ़ाती है।

Next Story