धर्म-अध्यात्म

इस वर्ष रंगभरी एकादशी व्रत 03 मार्च 2023, शुक्रवार को

Kajal Dubey
26 Feb 2023 5:53 PM GMT
इस वर्ष रंगभरी एकादशी व्रत 03 मार्च 2023, शुक्रवार को
x

फाइल फोटो


इस दिन आय में वृद्धि या धन लाभ भी


जनता से रिश्ता वेबडेस्क | प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रंगभरी एकादशी व्रत रखा जाता है। इस विशेष अवसर पर भगवान विष्णु, भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस वर्ष यह व्रत 03 मार्च 2023, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विष्णु, महादेव और माता पार्वती की पूजा करने से साधकों को विशेष लाभ मिलता है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार रंगभरी एकादशी पर कई शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। जिनका लाभ सभी साधकों को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनपर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं किन राशियों को रंगभरी एकादशी पर मिलेगा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद।

मेष राशि

रंगभरी एकादशी के दिन मेष राशि के जातकों को भगवान विष्णु, शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद मिलेगा। इस दिन उन्हें आय में वृद्धि या धन लाभ भी हो सकता है। नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि

रंगभरी एकादशी पर विधि विधान से की गई पूजा से मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और व्यापार में वृद्धि के संकेत दिख रहे हैं। साथ ही पदोन्नति का योग भी बन रहा है। इस दौरान परिवार में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।


वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को रंगभरी एकादशी पर खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। इस दिन आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा, इसकी भी संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह समय उत्तम माना जा रहा है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए रंगभरी एकादशी नए और सकारात्मक बदलाव लेकर आ रही है। इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधर होगा और स्वास्थ संबंधित सभी चिंताएं दूर हो जाएंगी। व्यापार में वृद्धि के अवसर भी दिखाई दे रहे हैं।


Next Story