मनोरंजन
शबाना आजमी के 'आंटीजी' किरदार की प्रेरणा बनीं यह महिला, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो
jantaserishta.com
18 Jun 2025 2:22 PM IST

x
मुंबई: मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी ने अपने करियर में जितने भी किरदार निभाएं, उनको जीवंत और सशक्त बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय शॉर्ट फिल्म 'आंटीजी' के किरदार के पीछे की सच्ची कहानी का खुलासा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उस महिला की तस्वीर साझा की, जो इस भूमिका की वास्तविक प्रेरणा हैं।
शबाना आजमी ने बताया कि शॉर्ट फिल्म 'आंटीजी' में उनका किरदार असल जिंदगी की एक महिला से प्रेरित था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उस महिला की एक फोटो शेयर की और कहा कि यही महिला उनके किरदार की प्रेरणा थी।
उन्होंने फोटो के साथ लिखा, ''जिस महिला से मैंने अपने किरदार के लिए प्रेरणा ली है, वह अदीव रिजवी की शॉर्ट फिल्म 'आंटीजी' की कहानी से जुड़ी हैं।'' तस्वीर में, शबाना ने अपना हाथ प्यार और सम्मान के साथ उनके कंधे पर रखा हुआ है।
2018 में रिलीज हुई फिल्म 'आंटीजी' दिल को छू लेने वाली शॉर्ट फिल्म है। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे अनजान लोग भी एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं और एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं। फिल्म की कहानी 20 मिनट की है और इसमें शबाना आजमी ने परवीन नाम की पारसी महिला का रोल निभाया है, जबकि अनमोल रोड्रिग्ज गीतिका की भूमिका में हैं, जो एसिड अटैक सर्वाइवर हैं।
दोनों ही बहुत अलग-अलग दुनिया से थे, लेकिन उनकी अचानक हुई मुलाकात ने उन्हें सपने, दर्द और अपने विचार एक-दूसरे के साथ साझा करने का मौका दिया। शुरुआत में सिर्फ एक छोटी सी मुलाकात धीरे-धीरे खास और गहरी दोस्ती बन गई। यह फिल्म जिंदगी अपने तरीके से जीने का संदेश देती है।
इस शॉर्ट फिल्म में शबाना आजमी के अलावा अकांक्षा ठाकुर, मोहित हीरानंदानी, धनंजय कपूर और गौरव कांबले जैसे अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिका में थे। शबाना आजमी ने 1974 में अपनी पहली फिल्म 'अंकुर' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। पिछले 50 सालों में उन्होंने अपना अलग और खास मुकाम बनाया है। उन्होंने 160 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





