मनोरंजन

ऐसी रही मनोज की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ की ओपनिंग

Mohammed Raziq
25 May 2024 3:31 PM IST
ऐसी रही मनोज की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ की ओपनिंग
x
मुंबई : एक्टर मनोज बाजपेयी की मचअवेटेड फिल्म 'भैया जी' शुक्रवार (24 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये मनोज की 100वीं फिल्म है। इसमें मनोज जबरदस्त एक्शन करते दिखे। फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। हालांकि यह फैंस को थिएटर्स तक खींचने में विफल रही। अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्शन में बनी फिल्म की ओपनिंग खास नहीं रही। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने पहले दिन मात्र 1.30 करोड़ रुपए कमाए।
यह काफी निराशाजनक है। माना जा रहा है कि वीकेंड पर शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में कुछ सुधार हो सकता है। कार्की इससे पहले मनोज की फिल्मर 'सिर्फ एक बंदा काफी है' का निर्देशन भी कर चुके हैं। इस फिल्म के जरिए मनोज ने बतौर निर्माता अपनी शुरुआत की है। विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल और विक्रम खाखर जैसे सितारों ने भी इस फिल्म में अपनी अदाकारी का तड़का लगाया है।
दूसरी ओर, एक और प्रतिभावान अभिनेता राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' ने पैर मजबूती से टिकाए हुए हैं। फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है और इसमें राजकुमार ने श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। फिल्म ने 14वें दिन शुक्रवार को 1 करोड़ 20 लाख रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की भारत में कुल कमाई 32.70 करोड़ रुपए हो गई है।
Next Story