मनोरंजन

इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रहा समर सिंह और अकांक्षा दुबे का ये वायरल गाना

Gulabi
9 Feb 2022 2:56 PM GMT
इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रहा समर सिंह और अकांक्षा दुबे का ये वायरल गाना
x
भोजपुरी सिनेमा के स्टार कलाकार समर सिंह के गानों का फैंस को खूब इंतजार रहता है
मुंबई। भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के स्टार कलाकार समर सिंह (Samar Singh) के गानों का फैंस को खूब इंतजार रहता है। उनके गाने रिलीज होते ही तहलका मचाने लगते हैं और ऐसे में उनका एक और नया गाना रिलीज हुआ है।
समर के नए गाने का नाम है 'नमरिया कमरिया में खोस देब' (Namariya Kamariya Me Khos Deb), जो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस गाने में समर सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे भी नजर आ रही हैं। दोनों के बीच की हॉट केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है।

ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि महज चंद दिनों में 12 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया है। गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। इसके बोल आलोक यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक एडीआर आनंद का है। आप भी देखिए इस शानदार गाने को यहां-
Next Story