मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत का ये वीडियो हुआ वायरल, आपने देखा क्या?

jantaserishta.com
15 Oct 2020 10:01 AM IST
सुशांत सिंह राजपूत का ये वीडियो हुआ वायरल, आपने देखा क्या?
x

फाइल फोटो 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 महीने पूरे हो गए हैं. एक्टर के सुसाइड करने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. सुशांत की बहन और उनके परिवारवाले एक्टर के लिए लगातार इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं.

भजन गाते हुए सुशांत का वीडियो वायरल

सुशांत की बहन ने भाई का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे कृष्ण भजन गाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने बचपन की यादें भी साझा की हैं. श्वेता ने ट्वीट में लिखा- बचपन में जब भी घर में बिजली नहीं होती थी. हम सभी घरवाले एक साथ बैठकर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के साथ भजन गाते थे और भक्ति में लीन हो जाते थे. ऐसा करते हुए हमारी आंखों में आंसू होते थे. भाई का ये वीडियो मुझे उस समय की याद दिलाता है.

सुशांत की बहन श्वेता ने हाल ही में अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट कर दिया था. जिसके बाद फैंस ने श्वेता सिंह के फैसले पर हैरानी जताई थी. हालांकि बाद में श्वेता ने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है. अब वे एक बार फिर से अपने भाई के लिए सोशल कैंपेन कर रही हैं. साथ ही न्याय की मांग कर रही हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story