सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है शहनाज गिल का ये VIDEO

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शहनाज गिल ने बिग बॉस के 13वें सीजन यानी बिग बॉस 13 से खूब सुर्खियां बटोरीं थीं. बिग बॉस के बाद से शहनाज को काफी लोकप्रियता मिली. हाल ही में एक्ट्रेस का 'शोना शोना' गाना रिलीज हुआ था, जो फैन्स को काफी पसंद भी आया. इस गाने में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी फैन्स को खूब पसंद आई थी. अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शहनाज गिल ग्लैमरस अंदाज में फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं शहनाज गिल के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस कभी येलो आउटफिट में तो कभी ब्राउन आउटफिट में नजर आ रही हैं. शहनाज इन दोनों आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं. शहनाज के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं





