मनोरंजन

पूनम पांडे का ये वीडियो हुआ वायरल!

jantaserishta.com
21 July 2022 12:52 PM IST
पूनम पांडे का ये वीडियो हुआ वायरल!
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: कंगना रनौत के शो लॉकअप का हिस्सा बनने के बाद पूनम पांडे (Poonam Pandey) लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. कभी उन्हें मुंबई की सड़कों पर बिना ब्रा के घूमता देखा जाता है. कभी वो बारिश में भुट्टा खाने निकल जाती हैं. इसी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है. वहीं इस बार एक्ट्रेस ने बढ़ती जनसंख्या पर अपनी राय दी है. आइये जानते हैं कि देश की आबादी रोकने के लिये पूनम ने क्या उपाय बताया है.

पूनम पांडे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का वो चेहरा बन चुकी हैं, जो जहां जाती हैं सारी लाइमलाइट लूट ले जाती हैं. हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. Sporty लुक में पूनम पांडे काफी अच्छी लग रही थीं. इस दौरान पैपराजी ने उनसे भारत की बढ़ती आबादी को लेकर सवाल किया. पैपराजी कहते हैं, 'पूनम जी देश में पॉपुलेशन कंट्रोल करने की बात चल रही है. इस पर आपकी क्या राय है'?
इस सवाल पर पहले पूनम पांडे मुस्कुराईं और फिर कहा, 'बच्चे पैदा मत करो.' इतना कह कर पूनम फिर हंसती हैं. पैपराजी ने उनसे दोबारा पूछा कि 'क्या सरकार को पॉपुलेशन कंट्रोल करना चाहिये'? तो इस पर वो कहती हैं कि '100 प्रतिशत. हमारे मुंबई का पॉपुलेशन कितना है.' इतना कहकर पूनम पांडे आगे निकल जाती हैं. पूनम का जवाब सुनकर कई लोग उनके फेवर में बात कर रहे हैं, तो कई लोग उनकी खिंचाई करने में लगे हैं.
पूनम पांडे अपनी हॉटनेस के साथ-साथ बोल्ड स्टेटमेंट के लिये भी जानी जाती हैं. लॉकअप में रहते हुए उन्होंने कई बार टॉपलेस होने का वादा किया था. फैंस ने उन्हें कई बार एलिमिनेट होने से बचाया भी. अफसोस काफी कोशिशों के बावजूद वो शो नहीं जीत पाईं. एक बात तो माननी पड़ेगी कि पूनम भले ही शो नहीं जीत पाईं पर उनकी पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं. मतलब कोई उन्हें पसंद करे ना करे, लेकिन इग्नोर बिल्कुल नहीं कर सकता.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story