मनोरंजन
मोनालिसा का ये VIDEO हुआ वायरल, CUTE एक्सप्रेशंस देती हुई आई नजर
Shubhra Nandy
28 Dec 2020 1:51 PM IST

x
भोजपुरी फिल्मों और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा अकसर अपने सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर करती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी फिल्मों और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा अकसर अपने सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो शेयर करती हैं. मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. एक्ट्रेस मोनालिसा शहनाज गिल के वीडियो 'तुहाडा कुत्ता टॉमी पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. मोनालिसा का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं, "मैं क्या करूं मर जाऊं? साडा कुत्ता कुत्ता, तुहाडा कुत्ता टॉमी."
एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मर जाऊं?" वीडियो में मोनालिसा रेड कलर का टॉप पहने नजर आ रही हैं.
मोनालिसा (Monalisa) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपने नए शो को लेकर जानकार दी थी. नए टीवी शो 'नमक इस्क का' (Namak Ishq Ka) में उनके अलावा श्रुति शर्मा और आदित्य ओझा, विशाल आदित्य सिंह भी काम कर रहे हैं. इस सीरियल के आगाज को लेकर मोनालिसा ने एक वीडियो भी शेयर किया था और सीरियल में अपने कैरेक्टर के बारे में फैन्स का रू-ब-रू कराया था. मोनालिसा (Monalisa Video) ने भोजपुरी सिनेमा में भी कई फिल्में की हैं. मोनालिसा 'सरकार राज', 'मनी है तो हनी है', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी कई बॉलीवुड फिल्में भी कर चुकी हैं. एक्ट्रेस स्टार प्लस के सीरियल 'नजर' में डायन के किरदार से दिल जीतने में कामयाब रही हैं. मोनालिसा बिग बॉस 10 में भी शिरकत कर चुकी हैं.
Next Story





