मनोरंजन

खेसारी लाल यादव का ये VIDEO हुआ वायरल, इस जोड़ी ने स्टेज पर लगाई आग

Shubhra Nandy
1 Feb 2021 11:41 AM IST
खेसारी लाल यादव का ये VIDEO हुआ वायरल, इस जोड़ी ने स्टेज पर लगाई आग
x
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के एक गाने ने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर रिकॉर्ड बना दिया है.

जनता से रिश्ता वेबडेसक | भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के एक गाने ने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर रिकॉर्ड बना दिया है. उनके फैंस जिस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) को लाइक कर लेते हैं, उन्हें वे हिट ही नहीं कराते हैं बल्कि वायरल कर देते हैं. इस गाने को अब तक 253 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.

इस गाने का बोल है 'आ जा, आ जा ओ हैंडसम राजा (A Ja A Ja O Handsome Raja), खुलल दरवाजा बा दिल समा जा'. इस गाने के एक और बोल हैं- 'पागल बनईबे का (Pagal Banaibe Ka)'. इस गाने ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. इस गाने के व्यूज 253 मिलियन (227,809,182) हो चुके हैं.

दूसरे शब्दों में कहें तो इस गाने को अब तक 25 करोड़ 30 लाख बार देखा जा चुका है. जी म्यूजिक भोजपुरी ने इस गाने को रिलीज किया है. इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है. आजाद सिंह ने यह गीत लिखा है. धनंजय मिश्रा ने इसमें म्यूजिक दिया है. यह गाना 'दबंग सरकार' एल्बम का है.
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा की कई हीरोइन के साथ धमाकेदार डांस और रोमांस करते नजर आ चुके हैं. खेसारी रोमांस और एक्शन के मास्टर हैं. इसके साथ ही उन्हें भोजपुरी सिनेमा का 'कॉमेडी किंग' कहा जाता है. कहा जाता है कि खेसारी की जोड़ी सबसे ज्यादा एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ जमती है. जिस फिल्म का गाने में ये दोनों नजर आ जाते हैं उसे पहले से ही हिट मान लिया जाता है. वहीं काजल के अलावा खेसारी आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के साथ भी धमाकेदार रोमांटिक सीन कर चुके हैं.
खेसारी एक ऐसे कलाकार है जिनका नाम ही काफी है किसी गाने या मूवी को हिट करने के लिए. आज भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री करने वाला हर एक कलाकार यही सोचता है कि एक बार खेसारी के साथ काम करने को मिल जाए. खेसारी अपने करियर के शुरुआत से ही भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपर हिट गाने देते आ रहे हैं.


Next Story