मनोरंजन

चर्चा में जाह्नवी कपूर का ये वीडियो! आपने देखा क्या?

jantaserishta.com
28 July 2022 1:43 PM IST
चर्चा में जाह्नवी कपूर का ये वीडियो! आपने देखा क्या?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी फिल्म 'गुड लक जेरी' (Good Luck Jerry) की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. इस फिल्म के प्रमोशन में एक्ट्रेस बिजी हैं. लेकिन फिर भी उन्होंने मस्ती करने का टाइम निकाल लिया है. जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्हें मीठा खाते देखा जा सकता है. उनकी दोस्त उन्हें ऐसा करते पकड़ लेती हैं और फिर उन्हें काफी फनी जवाब मिलता है.

वीडियो में जाह्नवी कपूर आधी रात को मीठा खाने की कोशिश कर रही हैं. ऐसे में उनकी दोस्त अचानक से कमरे में आ जाती है. दोस्त कहती है- तुम रात को 'वॉक' कर रही हो. इसपर जाह्नवी कहती हैं- जब वॉक करते हैं तो टाइम नहीं देखते. और टाइम देखकर कभी वॉक नहीं करते. क्योंकि कोई अगर देखते हैं तो हमारा फिगर देखते हैं. तो मैं अपना फिगर मेंटेन करती हूं. इसलिए वॉक करती हूं.'
जाह्नवी कपूर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जब मिडनाइट क्रेविंग्स वाली वॉक के बीच कोई तुम्हें पकड़ ले.' इस वीडियो को देखकर फैंस को मजा ही आ गया है. कई यूजर्स ने इसे लाइक किया है. साथ ही कई ने इसपर कमेंट भी किया है. सेलेब्स भी वीडियो को देख अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
जाह्नवी की इस वीडियो में नागिन एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की आवाज है. ऐसे में एकता कपूर ने कमेंट किया, 'डेड, अगर कियारा की ट्विन होती या शेष नागिन प्रथा के पास शेप शिफ्टिंग अवतार होता, जिसे मीठा खाने का मन होता तो ऐसा ही होता.' कई यूजर्स भी तेजस्वी को आवाज को पहनने के बाद खुश हैं.
जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्म 'गुड लक जेरी' के प्रोमोशंस में बिजी हैं. इस फिल्म में उन्हें ड्रग्स की तस्करी करते देखा जाने वाला है. फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही आया था, जिसे पसंद किया गया. माना जा रहा है कि यह जाह्नवी के करियर की बड़ी फिल्म साबित होगी. 'गुड लक जेरी', 2018 में आई तमिल फिल्म Kolamaavu Kokila का हिंदी रीमेक है. यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story