मनोरंजन

23 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया देसी क्वीन सपना चौधरी का ये वाला वीडियो, दिया धमाकेदार परफॉरमेंस

jantaserishta.com
4 Feb 2021 11:42 AM IST
23 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया देसी क्वीन सपना चौधरी का ये वाला वीडियो, दिया धमाकेदार परफॉरमेंस
x

हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी के डांस वीडियो यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं. उनके डांस और लाइव परफॉर्मेंस को देखने के लिए लाखों आते हैं. उनकी डांस का दिवाना पूरा उत्तर भारत है.

भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के साथ स्टेज शो करने के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी बिहार, झारखंड और असम तक हो गई है. इन राज्यों में उनके लाइव डांस परफॉर्मेंस को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. इतना ही सपना के सॉन्ग को यूट्यूब, इंटरनेट और कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी खूब सूना और देखा जाता है.
इन दिनों ने सपना चौधरी का एक गाना काफी ज्यादा सुना और देखा जा रहा है. ये गाना सपना चौधरी का सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में एक है. इस गाने का नाम 'चुनरी जयपुर से मंगवाई' है. इस गाने में सपना चौधरी अपने डांसिंग स्टेप और दिलकश अदाओं से फैंस का दिल जीत रही है. इस गाने में में दर्शकों की भीड़ को देखकर भी सपना की पॉपुलैरिटी की अंदाजा लगा सकते हैं.
सपना चौधरी का ये गाना 19 नवंबर 2019 को अंतरा रिकॉर्ड्स के यूट्यूब पर चैनल पर जारी किया गया. 'चुनरी जयपुर से मंगवाई' गाने को यूट्यूब पर 23 करोड़ से ज्यादा यानी 234,782,571 बार देखा जा चुका है. इस गाने में सपना का परफॉर्मेंस जबरदस्त हिट हुआ था. वीडियो में सपना चौधरी गुलाबी रंग के सलवार सूट में नज़र आती हैं और हजारों लोगों की भीड़ के बीच कुछ इस अंदाज़ में डांस परफॉर्म करती हैं कि लोग उन्हें देख झूमने लगते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story