मनोरंजन

इस वीडियो ने मचाया तहलका!

jantaserishta.com
13 May 2022 3:00 PM IST
इस वीडियो ने मचाया तहलका!
x

नई दिल्ली: आये दिन डेली सोप के कई ऐसे सीन वायरल होते रहते हैं, जिसमें लॉजिक की धज्जियां उड़ती दिखती हैं. इस बार ये काम कलर्स टीवी के शो 'स्वर्ण घर' (Swaran Ghar) ने किया है. कलर्स के इस शो के लीड एक्टर संगीता घोष (Sangita Ghosh) और रोनित रॉय (Ronit Roy) हैं. शो को रिलीज हुए कुछ ही समय हुआ है. वहीं अब इसके सीन ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया है.

सोशल मीडिया स्क्रॉल करते-करते यूजर्स की नजर 'स्वर्ण घर' धारावाहिक के मजेदार सीन पर पड़ी. वीडियो में संगीता घोष हॉस्पिटल के एक कैंप में दिखाई दे रही हैं. जहां अजीत यानी शो के अजय चौधरी भी मौजूद हैं. दोनों के बीच कुछ बातचीत चल ही रही होती है. इस दौरान संगीता का दुपट्टा पीछे लगे पंखे में फंस जाता है. दुपट्टा आसानी से पंखे से निकाला जा सकता था. पर नहीं शो वालों को इसे दिलचस्प बनाना था और देखिये सीन का किस तरह पोस्टमार्टम किया गया.


दुपट्टा एक छोर पंखे से फंसा था. शो की एक्ट्रेस चाहतीं तो एक हाथ दुपट्टा गर्दन से निकाल फेंकती. पर नहीं गले कसने का एक्ट करती रहीं. दूसरी ओर वहां खड़ी पब्लिक तमाशा देख रही है. बेचारी एक लड़की पंखे का प्लग निकालने की कोशिश करती है. पर वो भी कामयाब नहीं हो पाती. अजीत संगीत को बचाने की कोशिश करते हैं, पर इतना दिमाग नहीं लगा पाते कि दुपट्टा निकाल फेंका जा सकता है. या फिर पंखे का स्विच ऑफ करके उन्हें बचाया जा सकता है. इसके बाद उन्होंने अपना हीरो वाला रूप दिखाते हुए दुपट्टे को दांत से काट दिया. शो के इस एपिसोड ने लॉजिक की जो बैंड बजाई है. वो देख कर सोशल मीडिया यूजर्स से नहीं रहा गया और उन्होंने मजे लेने शुरू कर दिये.
यूजर्स के बाद अब टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी एपिसोड की कहानी पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. काम्या लिखती हैं इसी वजह से बेहतरीन एक्टर्स होने के बावजूद फिल्मों और वेब सीरीज की तुलना में टीवी कंटेंट डाउन दिखता है. वैसे काम्या ने सच ही तो कहा है. टीवी सीरियल के कई ऐसे सीन हैं, जिन्हें देख कर इंसान अपना सिर पीट ले.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story