मनोरंजन

ये टीवी एक्ट्रेस कर चुकी हैं घरेलू हिंसा का सामना, नाम सुनते ही कांप जाती है रूह

Neha Dani
14 Jun 2022 5:06 AM GMT
ये टीवी एक्ट्रेस कर चुकी हैं घरेलू हिंसा का सामना, नाम सुनते ही कांप जाती है रूह
x
उन्होंने अपने पति पर गालियां देने और मारपीट करने का आरोप लगाया था।

These TV Actress Faced Domestic Violence: टीवी स्टार्स की लाइफ हमें कई बार बेहद शानदार लगती है। लेकिन सच एकदम अलग है। हमारे देश में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा के मामले कुछ नए नहीं है, इस से टीवी स्टार्स भी दूर नहीं है। टीवी की कई जानी-मानी स्टार्स भी घरेलू हिंसा का सामना कर चुकीं हैं। अभी हाल में एक्ट्रेस और मॉडल रिया पिल्लई (Rhea Pillai) का एक मामला सामने आया था, जिसमें वो घरेलू हिंसा का शिकार पाई गई थी। आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको उन टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले है जो घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी है।

श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। एक्ट्रेस ने अपने पति राजा द्वारा घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न करने के बाद एक्ट्रेस ने उन्हें तलाक दे दिया था।
डिंपी गांगुली
डिंपी गांगुली के बारे में आप सब जरूर जानते होंगे। उनकी शादी राहुल महाजन से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही सब बदल गया। राहुल महाजन

मंदाना करीमी
मंदाना करीमी ने कंगना के शो लॉकअप में अपनी लाइफ के वो पल बताएं थे, जो शायद वो कभी शेयर नहीं कर पाई। एक्ट्रेस मंदाना ने गौरव गुप्ता संग लव मैरिज की थी। मंदाना ने आरोप लगाया था कि ससुराल वालों ने उनपर करियर छोड़ने का दबाव बनाया था, साथ ही उनकी सास ने भी उनके साथ हिंसक व्यवहार किया था।
दीपशिखा नागपाल
दीपशिखा नागपाल साल 2012 में एक्टर केशव अरोड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। लेकिन कुछ ही सालों में दोनों का रिश्ता बेहद खराब हो गया था।
निशा रावल
टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने अपने पति करण मेहरा पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद करण मेहरा को गिरफ्तार कर लिया गया था
दलजीत कौर
दलजीत कौर ने अपने पति शालीन भनोट पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने एक्स पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की भी शिकायत दर्ज कराई थी।
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई ने अपने को-एक्टर नंदिश संधु से शादी की थी। रश्मि देसाई ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि नंदिश के व्यवहार ने सब खराब कर दिया था।
चाहत खन्ना
चाहत खन्ना ने ने साल 2006 में भरत नरसिंघानी से शादी की थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। उन्होंने अपने पति पर गालियां देने और मारपीट करने का आरोप लगाया था।


Next Story