मनोरंजन

बोल्ड हुई टीवी की ये एक्ट्रेस, सिर्फ टॉवल लपेटकर कराया फोटोशूट, इंटरनेट पर आग

jantaserishta.com
12 Nov 2021 2:50 PM IST
बोल्ड हुई टीवी की ये एक्ट्रेस, सिर्फ टॉवल लपेटकर कराया फोटोशूट, इंटरनेट पर आग
x

एक्ट्रेस संजीदा शेख पिछले दो दशक से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. यह कई फिल्म और टीवी शोज का हिस्सा बन चुकी हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर इंटरनेट पर इनकी फोटोज और वीडियोज वायरल रहते हैं. हाल ही में संजीदा शेख ने अपने फैन्स को ट्रीट देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह केवल सफेद रंग के टावल में नजर आ रही हैं. संजीदा शेख के 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. हल्के मेकअप के साथ संजीदा शेख ने बालों को खुला रखा है और टावल में वह पोज देती नजर आ रही हैं.



ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब संजीदा शेख ने फैन्स को अपना बोल्ड अंदाज दिखाया हो. एक्ट्रेस को अक्सर ब्रालेट्स और बिकिनी में भी पोज देते देखा गया है. इसके अलावा संजीदा शेख अक्सर अपनी बेटी आयरा संग भी कुछ तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं. कुछ समय पहले संजीदा शेख ने बेटी के दूसरे जन्मदिन की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इसके साथ ही उन्होंने एक खूबसूरत सा नोट लिखा था.


संजीदा शेख ने साल 2006 में सीरियल 'क्या होगा निम्मो का' से अपने करियर की शुरुआत की थी. यह सीरियल हिट रहा था और इसी की वजह से उन्हें निम्मो के रूप में जाना जाने लगा था. इसके बाद उन्होंने अपनी भोली भाली निम्मो की इमेज को पीछे छोड़ते हुए सीरियल 'कयामत' में वैम्प का किरदार निभाया. इस शो को ढेर सारा प्यार मिला था.


'कयामत' करने के बाद संजीदा रियलिटी शो 'नच बलिए 3' (2007) में अपने उस समय बॉयफ्रेंड रहे एक्टर आमिर अली संग नजर आईं. इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और दोनों ने अपने डांस और केमिस्ट्री के चलते शो को जीता. साल 2008 में संजीदा ने 'क्या दिल में है' शो किया. इसके बाद उन्होंने कुछ सीरियल और रियलिटी शोज में हिस्सा लिया. इसमें 'जरा नाचके दिखा' और 'जरा नाचके दिखा 2' शामिल थे. इन सभी शोज को संजीदा ने आमिर संग मिलकर जीता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story