मनोरंजन
'यह समय भी गुजर जाएगा...' गुरु रंधावा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ
jantaserishta.com
31 Aug 2025 2:28 PM IST

x
चंडीगढ़: पंजाब इन दिनों भयंकर बाढ़ की मार झेल रहा है। नदियों के उफान और लगातार बारिश ने कई जिलों के हालात बिगाड़ दिए हैं। सैकड़ों गांव पानी में डूब चुके हैं, लोगों के घर उजड़ गए हैं, फसलें तबाह हो गई हैं, और जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। इस मुश्किल घड़ी में जहां सरकार और राहत टीमें काम कर रही हैं, वहीं समाज के कुछ संवेदनशील लोग भी अपने स्तर पर मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा, जिन्होंने न सिर्फ मदद पहुंचाई, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए और लोगों को भी मदद करने के लिए प्रेरित किया।
गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें उनकी टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी की बोतलें और जरूरी सामान लेकर जाती दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनकी टीम पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने में जुटी हुई है। इन वीडियो के साथ गुरु रंधावा ने लिखा, "आज और टीमें राशन-पानी लेकर जाएंगी। आप भी जितनी हो सके मदद करें। आइए हम सभी पंजाब की मदद करें, अपने परिवारों के साथ खड़े हों। वाहेगुरु… यह समय भी गुजर जाएगा!!"
गुरु रंधावा की इस पोस्ट पर उनके लाखों फैंस ने दिल से प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने उन्हें 'रियल हीरो' कहा, तो कुछ ने लिखा, 'आपने दिल जीत लिया गुरु पाजी।' एक यूजर ने लिखा, ''आपकी तरह काश और भी सेलेब्रिटी ऐसे ही मदद के लिए आगे आएं।''
दूसरे यूजर ने लिखा, ''आपकी इंसानियत को सलाम, बहुतों के लिए प्रेरणा हो आप।'' अन्य फैंस ने लिखा, ''इतने बड़े स्टार होकर भी इतना डाउन टू अर्थ... रेस्पेक्ट फॉर यू भाई,'' ''वाहेगुरु आपको और ताकत दे, आपने जो किया वो सच में बड़ा काम है,'' ''मैं सिर्फ इतना कहूंगा, आप पर गर्व है।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





