मनोरंजन

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री!

Rani Sahu
23 Sep 2022 9:18 AM GMT
शाहरुख खान की फिल्म जवान में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री!
x
Thalapathy Vijay: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की आगामी फिल्म जवान काफी लम्बे समय से सुर्खियों में है। इस फिल्म का निर्देशन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एटली करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख की इस फिल्म में उनके अपोजिट फीमेल लीड साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayantara) होंगी। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब इस फिल्म को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, 'जवान' (Shah Rukh Khan Jawan) के डायरेक्टर एटली ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की। इसमें उनके साथ शाहरुख खान और थलापति विजय (Thalapathy Vijay) नजर आए। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं अपने बर्थडे पर और क्या मांग सकता हूं। मेरे पिलर्स के साथ मेरा अब तक का सबसे बेस्ट बर्थडे। मेरे डियर शाहरुख खान सर और थलापति विजय।' बताया जा रहा है कि फिल्म में थलापति विजय की स्पेशल अपीयरेंस होगी। वो अहम रोल निभाने वाले हैं।
बता दे की 'जवान' एक्शन से भरपूर एक मनोरंजक फिल्म होगी। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही यह फिल्म गौरी खान निर्मित है। फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 2 जून को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story