मनोरंजन

गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी के इस अंदाज ने लोगों के उड़ाए होश, आपने देखा?

jantaserishta.com
19 Sept 2021 2:35 PM IST
गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्जी के इस अंदाज ने लोगों के उड़ाए होश, आपने देखा?
x

देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया (Devoleena Bhattacharjee Instagram) पर बहुत ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ अपनी रूटीन और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानकारी देती हैं. हाल में उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में उनके साथ टीवी के पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' के को-एक्टर्स रूचा हसबनीस और विशाल सिंह साथ में हैं.


देवोलीना टीवी शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का किरदार निभाती थीं. जबकि रूचा ने राशी का और विशाल ने जिगर का किरदार निभाया था. शो में तीनों के भाभी, देवर और देवरानी का रिलेशन था. ऑडियंस ने देवोलीना के साथ रूचा और विशाल को भी काफी पसंद किया था.



देवोलीना, रूचा और विशाल ने काफी लंबे वक्त तक साथ काम किया. तीनों की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री को भी ऑडियंस ने भी काफी पसंद किया. देवोलीना, रूचा और विशाल कई सालों बाद साथ में मिले हैं. तीनों एक रीयूनियन पार्टी की. इस दौरान तीनों काफी खुश दिखाई दिए.



देवोलीना, रूचा और विशाल ने रीयूनियन पार्टी के दौरान खूब मस्ती भी की और अलग-अलग अंदाज में कई सारे पोज भी दिए. देवोलीना ने रियूनियन के दौरान प्रिटेंड मैक्सी गाउन ड्रेस पहना हुआ था. उन्होंने बालों को बन किया हुआ था. वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं.
वहीं, रूचा हसबनीस कैजुअल आउटफिट में दिखाई दीं. उन्होंने सफेद शर्ट और ब्लू डेनिम पहना हुआ था. इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्पोर्ट शू भी पहने हुए थे. उनके बाल खुले थे. वह बिल्कुल फंकी स्टाइल में दिखाई दीं.



विशाल सिंह भी अपने किरदार की तरह हैंडसम दिखाई दिए. उन्होंने ब्लैक डेनिम के साथ ब्लैक टी-शर्ट और उस पर एक ब्लेजर पहना हुआ था.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story