मनोरंजन

पवन सिंह का इस गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, बटोरे इतने करोड़ व्यूज

Rani Sahu
19 April 2022 12:35 AM IST
पवन सिंह का इस गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, बटोरे इतने करोड़ व्यूज
x
भोजपुरी सिनेमा से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री तक अपनी पावर पैक परफॉर्मेंस को लेकर छाए रहने वाले पावर स्टार पवन सिंह ने एक फिर तहलका मचाकर रख दिया है

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री तक अपनी पावर पैक परफॉर्मेंस को लेकर छाए रहने वाले पावर स्टार पवन सिंह ने एक फिर तहलका मचाकर रख दिया है। कुछ समय पहले पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ था, जो अब तक इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। गाने का वीडियो काफी शानदार है, जिसमें पवन को हेलीकॉप्टर से धांसू एंट्री कर बाइक पर स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। पावर स्टार की ये धांसू एंट्री फैंस के होश उड़ा रहे हैं

गाने का नाम है 'आ जईहे पांच के' (Aa Jaihe 5 Ke)। जिसमें पवन सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस डिंपल सिंह भी मौजूद हैं। फैंस इन दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रहा है। इस गाने ने रिलीज के दौरान तो तहलका मचाया ही था, आज भी इसका दबदबा कायम है। डैशिंग पवन सिंह हॉट हिरोइन डिंपल सिंह पर्दे पर आग लगा रहे हैं।
गाने के बोल लिखे हैं रौशन सिंह विश्वास ने और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। आवाज पवन सिंह के अनुपमा यादव की है। जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी पर रिलीज हुआ ये गाना कुछ घंटों में 7 मिलियन का आंकड़ा पार कर गया है।


Next Story