मनोरंजन

YOUTUBE पर धूम मचा रहा आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ये गाना, देखें VIDEO

Gulabi
13 March 2022 3:49 PM GMT
YOUTUBE पर धूम मचा रहा आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ये गाना, देखें VIDEO
x
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का गाना
Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) की फैन फोलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। ये कहना बिल्कुल गलत नही होगा कि उनके गाने और फिल्म आते ही सुपरहिट की लिस्ट में शामिल हो जाते है। भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। निरहुआ और आम्रपाली जब भी साथ नजर आते हैं, तो सोशल मीडिया पर तहलका मच जाता है।
होली से पहले भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) के गाने ने सोशल मीडिया पर होली का रंग जमा दिया है। यूट्यूब पर इस समय निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का भोजपुरी होली गाना 'होली कब तु मनईबू ' (Holi Kab Tu Manaibu) पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में निरहुआ संग आम्रपाली दुबे रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं। दोनों का रोमांटिक अंदाज फैन्स को खूब पसन्द आ रहा है।

आपको बता दें कि भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) 'होली कब तु मनईबू ' को निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने मिलकर गाया है। वहीं गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। जबकि इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। इस गाने में आम्रपाली दुबे रेड कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।
दोनों स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो आम्रपाली और निरहुआ आने वाली फिल्म 'आई मिलन की रात' में नजर आएंगे। इस सुपरहिट जोड़ी की फिल्म में रोमांस के साथ-साथ हॉरर का तड़का भी देखने को मिलेगा। खबरों की माने तो निरहुआ इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और प्रीति मौर्या दोनों के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
Next Story