मनोरंजन

इंटरनेट पर आग लगा रही है आम्रपाली और निरहुआ का ये गाना, व्यूज 100 मिलियन के पार

Rani Sahu
28 Jun 2022 5:16 PM GMT
आम्रपाली दुबे (Amrapali dubey) और निरहुआ (Nirahua) भोजपुरी जगत के सबसे नामी चेहरे में से एक हैं

Nirahua-Amrapali Dubey Romantic Chemistry : आम्रपाली दुबे (Amrapali dubey) और निरहुआ (Nirahua) भोजपुरी जगत के सबसे नामी चेहरे में से एक हैं। इस जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दोनों स्टार्स के गाने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं। उनके गाने हमेशा दर्शकों के बीच हिट साबित हुए हैं। भोजपुरी जगत के साथ-साथ निरहुआ ने अब पॉलिटिक्स में भी कदम रख दिया है। आजमगढ़ में समाजवादियों का किला फतह करने के बाद निरहुआ की फैन फॉलोविंग पहले से भी काफी ज्यादा अधिक बढ़ गई है। आजमगढ़ चुनाव के दौरान भी आम्रपाली दुबे निरहुआ के प्रचार के लिए साथ खड़ी रहीं थी। यह कहना गलत नहीं होगा कि निरहुआ अब केवल एक नाम नहीं बल्कि ब्रांड बन चुके है।

गाना 'कच-कच खाली' (Amrapali Re Kach Kach Khali) को एक बार फिर से यूट्यूब पर जमकर सर्च किया जा रहा है। इस गाने ने यूट्यूब का तापमान बढ़ा दिया है। विडियो में आम्रपाली दुबे अपनी खूबसूरती और अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है। ये गाना निरहुआ और आम्रपाली दुबे की सुपरहिट फिल्म 'सिपाही' (Sipahi) का है। इस गाने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, इस गाने को अभी तक 112,286,065 से अधिक बार देखा जा चुका है। यानी निरहुआ का ये गाना 100 मिलियन का आंकड़ा पार कर चुका है।
इस गाने में हर बार की तरह दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यूं तो इस गाने के वीडियो ने रिलीज के साथ ही कोहराम मचाना शुरू कर दिया था, लेकिन इसे आज भी इस तरह से वायरल होता देख कहना गलत नहीं होगा कि इस गाने का क्रेज आज भी फैंस के बीच बरकरार है।



Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story