मनोरंजन

इस सिंगर को हो सकती है 50 साल की जेल, सेक्शुअल रिलेशन के आरोपों पर पाॅप स्टार की सफाई

Neha Dani
17 July 2022 9:12 AM GMT
इस सिंगर को हो सकती है 50 साल की जेल, सेक्शुअल रिलेशन के आरोपों पर पाॅप स्टार की सफाई
x
अगर मामले में Ricky Martin दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 50 साल तक की जेल हो सकती है।

दुनियाभर में मशहूर पॉप स्टार रिकी मार्टिन बीते कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिकी मार्टिन पर उनके 21 साल के भतीजे ने गंभीर आरोप लगाए थे कि वो उनके साथ 'सेक्शुअल और रोमांटिक' रिलेशनशिप में रहे हैं।


भतीजे के मुताबिक उनका यह रिश्ता महीनों तक चला था। अब इस मुद्दे पर उनका रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने इन सारी खबरों को झूठी और घिनौनी बताया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने 21 साल के भतीजे के साथ कभी भी किसी तरह के सेक्शुअल या रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं थे।


रिकी मार्टिन पर लगे आरोपों पर उनके वकील ने कहा- रिकी मार्टिन निश्चित तौर पर कभी भी अपने भतीजे के साथ किसी तरह के सेक्शुअल या रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं थे। यह बिल्कुल बेबुनियाद और घिनौने आरोप हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि जब जज तथ्यों की जांच करेंगे तो जल्द ही इस केस को खारिज कर दिया जाएगा।

50 साल तक की होगी सजा
इस मामले की सुनवाई 21 जुलाई को प्यूर्तो रिको की एक कोर्ट में होगी। अगर मामले में Ricky Martin दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 50 साल तक की जेल हो सकती है।


Next Story