मनोरंजन
ये साइड कलाकार हैं 'अनुपमा' की बैकबोन, सोशल मीडिया पर है जबरदस्त फैन फॉलोइंग
Rounak Dey
13 July 2022 6:23 AM GMT
x
सोशल मीडिया पर मुस्कान को लगभग 8 लाख 51 हजार लोग फॉलो करते हैं।
आजकल सोशल मीडिया पर स्टार्स का होना आम बात है। यही वजह भी है दर्शकों के बीच इनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जाती हैं। सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ती फैन फॉलोइंग का फायदा सीधे निर्माताओं को होता है। इस समय टीवी और टीआरपी लिस्ट में रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे का सीरियल 'अनुपमा' छाया हुआ है। शो में लीड स्टारकास्ट के अलावा कई साइड कलाकार ऐसे भी हैं, जिनपर शो टिका हुआ है। इतना ही नहीं इन कलाकारों की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिसका फायदा मेकर्स को हो रहा है। आइये इस लिस्ट में देखें कौनसे हैं वो साइड कलाकार...
अल्पना बुच (Alpana Buch)
'अनुपमा' सीरियल में बा की भूमिका निभा रही हैं अल्पना बुच अपने डायलॉग्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को 2 लाख 46 हजार लोग फॉलो करते हैं।
आशीष मेहरोत्रा (Aashish Mehrotra)
आशीष मेहरोत्रा की भी सोशल मीडिया अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अनुपमा सीरियल में आशीष को रूपाली-सुधांशु के ऑनस्क्रीन बेटे के किरदार में देखा जा रहा है।
अश्लेषा सावंत (Ashlesha Sawant)
अश्लेषा सावंत ने कुछ दिनों पहले ही अनुपमा सीरियल में एंट्री की है। लंबे समय के बाद बड़े परदे पर अश्लेषा सावंत को देखना फैंस के बड़ा सरप्राइज था। अश्लेषा सावंत को ऑनलाइन 1 लाख 66 हजार फैंस फॉलो करते हैं।
मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma)
मदालसा शर्मा की भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें 15 लाख लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। शो में मदालसा शर्मा काव्या शाह का किरदार निभा रही हैं, जो फैंस के बीच काफी पॉपुलर है।
मुस्कान बामने (Muskan Bamne)
शो में अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली की बेटी का किरदार निभा रहीं मुस्कान बामने के किरदार को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। सोशल मीडिया पर मुस्कान को लगभग 8 लाख 51 हजार लोग फॉलो करते हैं।
Next Story